Khargone Crime News: उद्योगपति के घर पर फायरिंग कर फिरौती मांगने वाले 12 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े हैं तार , कार्रवाई से नाखुश है पीड़ित

Ads

Khargone Crime News: पुलिस ने उद्योगपति दिलीप राठौर के घर फायरिंग कर फिरौती मांगने वाले दो मास्टरमाइंड समेत 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Khargone Crime News/Image Credit: IBC24.in

HIGHLIGHTS
  • उद्योगपति दिलीप राठौर के घर लारेंस विश्नोई गैंग द्वारा की गई फायरिंग मामले में पुलिस ने खुलासा किया है।
  • पुलिस ने फायरिंग कर फिरौती मांगने वाले दो मास्टरमाइंड समेत 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
  • पुलिस की इस कार्रवाई से उद्योगपति दिलीप राठौर नाखुश है।

Khargone Crime News: खरगोन: मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के कसरावद थाना क्षेत्र के भीलगांव में गत 16 मार्च 2026 की शाम को उद्योगपति दिलीप राठौर के घर लारेंस विश्नोई गैंग द्वारा फायरिंग कर 10 करोड़ की फिरौती मांगने के 18 दिन बाद एसपी रविन्द्र वर्मा ने बड़ा खुलासा किया है। इस दौरान पुलिस ने उद्योगपति दिलीप राठौर के घर फायरिंग कर 10 करोड़ की फिरौती मांगने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में मुख्य मास्टर माइंड सचिन और लोकेंद्र और लारेंस गैंग से जुड़े राजपाल चंद्रावत सहित कुल 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जबकि तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

हैरी बॉक्सर सहित तीन आरोपी हैं फरार

वही लॉरेंस विश्नोई गैंग के सबसे खास गुर्गे हैरी बॉक्सर सहित तीन आरोपी फिलहाल फरार है। आरोपियों द्वारा दिलीप राठौर से पैसे के पुराने लेनदेन को लेकर उद्योगपति के घर पर गोली चलाई थी। अब पुलिस के सामने लारेंस विश्नोई गैंग के सबसे खास गुर्गे हैरी बॉक्सर को गिरफ्तार करने के लिए मुख्य चुनौती है, क्योंकि बताया जा रहा हैं कि, (Khargone Crime News) हैरी बॉक्सर वर्तमान में US में छुपा हुआ है ओर US से ही अपनी गैंग संचालित कर रहा है। जबकि लारेंस विश्नोई वर्तमान में गुजरात की साबरमती जेल में बंद है।

क्यों दिया गया था वारदात को अंजाम

Khargone Crime News:  एसपी रविन्द्र वर्मा ने खुलासा करते हुए बताया कि उज्जैन निवासी लोकेंद्र पंवार और धार निवासी सचिन पाटीदार द्वारा ही अपने लेनदेन की राशि को लेकर भीलगांव के उद्योगपति दिलीप राठौर के घर 16 मार्च 2026 को फायरिंग कर आरोपियों ने 10 करोड़ की फिरौती की मांग की थी। जिसके बाद पुलिस द्वारा गुजरात, हरियाणा, मप्र, और राजस्थान में छुपे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सायबर सेल और करीब 6 पुलिस टीमों की मदद से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 44 लाख रुपए की 3 कार, 4 पिस्टल , 10 जिंदा कारतूस, एक बाइक, 10 मोबाइल जब्त किए गए हैं।

पुलिस ने 12 आरोपियों को किया गिरफ्तार

फिलहाल पुलिस द्वारा मुख्य मास्टर माइंड सचिन,लोकेंद्र, राजपाल सिंह चंद्रावत सहित कुल 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। जबकि लारेंस विश्नोई के खास व्यक्ति हैरी बॉक्सर सहित कुल तीन आरोपी फरार है। जिनकी भी शीघ्र ही गिरफ्तारी की जाएगी। (Khargone Crime News) सबसे बड़ी बात यह है कि लारेंस विश्नोई के खास गुर्गे हैरी बॉक्सर का नाम भी कसरावद थाने में दर्ज आरोपियों में शामिल किया गया है। पुलिस की चंद दिनों में इतनी बड़ी कारवाई और सफलता के बाद एसपी रविन्द्र वर्मा द्वारा पुलिस की 6 टीमों को सम्मानित किया गया है।

उद्योगपति दिलीप राठौर ने जताई नाराजगी

Khargone Crime News: उधर आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पीड़ित उद्योगपति दिलीप राठौर ने कहा कि, आज पुलिस द्वारा प्रेस कांफ्रेस ली गई है। उससे मैं सहमत नहीं हुं। पुलिस ने जिन आरोपियों को पकड़ा है उनसे मेरा कोई लेना देना नहीं है। मैने एसपी को लिखित में जो नाम दिए थे उन पर आज तक कोई कारवाई नहीं की गई है। साथ ही विधान सभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर को भी शिकायत कर चुका हूं। (Khargone Crime News) भविष्य में मेरे साथ अगर कोई घटना घटती है तो उसका जिम्मेदार शासन प्रशासन रहेगा।

इन्हे भी पढ़ें:-