Vayo Anand Yojana: बुजुर्गों के लिए मुफ्त में हर महीने मेडिकल कैंप, घूमने का भी इंतजाम.. भाजपा सरकार ला रही ‘वयो आनंद योजना’.. 2.40 लाख रुपये की सहायता भी..

दिल्ली में वरिष्ठ नागरिकों के लिए वयो आनंद योजना शुरू होगी, जिसमें मनोरंजन, योग, मेडिकल कैंप और सामाजिक गतिविधियों की सुविधाएं मिलेंगी।

Vayo Anand Yojana: बुजुर्गों के लिए मुफ्त में हर महीने मेडिकल कैंप, घूमने का भी इंतजाम.. भाजपा सरकार ला रही ‘वयो आनंद योजना’.. 2.40 लाख रुपये की सहायता भी..

Vayo Anand Yojana for Senior Citizens || Image- IBC24 News File

Modified Date: August 28, 2026 / 10:57 pm IST
Published Date: August 28, 2026 10:55 pm IST
HIGHLIGHTS
  • बुजुर्गों के लिए शुरू होगी वयो आनंद योजना
  • पात्र केंद्रों को मिलेंगे 2.40 लाख रुपये
  • योग, गेम्स और मेडिकल कैंप की सुविधा

नई दिल्ली: दिल्ली सरकार वरिष्ठ नागरिकों के लिए जल्द ही ‘वयो आनंद’ योजना शुरू करने जा रही है। इस योजना के तहत बुजुर्गों के लिए ऐसे मनोरंजन केंद्र बनाए जाएंगे, जहां वे सुरक्षित और आरामदायक माहौल में समय बिता सकेंगे। (Vayo Anand Yojana for Senior Citizens) यहां सीनियर सिटिजंस को आपस में मिलने-जुलने, मनोरंजन और सक्रिय रहने के लिए कई सुविधाएं मिलेंगी। इन केंद्रों में कैरम, लूडो जैसे इनडोर गेम, टीवी, कंप्यूटर, अखबार, पत्रिकाएं और किताबें उपलब्ध रहेंगी। इसके अलावा योग और ध्यान की कक्षाएं भी आयोजित की जाएंगी।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

हर महीने मेडिकल कैंप, घूमने का भी इंतजाम

‘वयो आनंद’ केंद्रों में हर महीने मेडिकल कैंप लगाए जाएंगे। यहां स्वास्थ्य और फिटनेस से जुड़ी गतिविधियां, कहानी सुनाना, पेंटिंग, क्राफ्ट, पॉटरी और पोषण संबंधी सलाह जैसी गतिविधियां भी होंगी। वरिष्ठ नागरिकों के लिए आउटडोर ट्रिप भी आयोजित की जाएंगी। राष्ट्रीय पर्व, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस और वरिष्ठ नागरिक दिवस भी मनाया जाएगा। हर साल कम से कम 5 से 6 विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

ये केंद्र सप्ताह में कम से कम 5 दिन और रोजाना 7 घंटे संचालित होंगे। इनका संचालन सुबह 7 बजे से रात 8 बजे के बीच किया जाएगा। (Vayo Anand Yojana for Senior Citizens) केंद्रों के लिए ग्राउंड फ्लोर या लिफ्ट वाली इमारत को प्राथमिकता दी जाएगी। वहां पर्याप्त वेंटिलेशन और शौचालय की सुविधा भी जरूरी होगी।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

200 सदस्य होने पर सरकार देगी 2.40 लाख रुपये

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक परिवार और समाज की महत्वपूर्ण धरोहर हैं। योजना का उद्देश्य उन्हें अकेलेपन से दूर रखना और सामाजिक रूप से सक्रिय बनाना है, ताकि वे सम्मानजनक और स्वस्थ जीवन जी सकें। सरकार के अनुसार, 60 वर्ष या उससे अधिक उम्र के कम से कम 200 सदस्यों वाले पात्र केंद्रों को हर साल 2.40 लाख रुपये, यानी हर महीने 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

इन्हें भी पढ़ें:

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया छह पैसे की बढ़त के साथ 95.39 पर

आईटी शेयरों में खरीदारी से शेयर बाजार में तेजी लौटी, सेंसेक्स 331 अंक चढ़ा

गंभीर ने भारतीय टीम की मानसिक मजबूती की सराहना की, दिनुशा के जुझारूपन के हुए कायल

उम्मीद है इमरान खान के साथ सम्मानजनक व्यवहार किया जाएगा: पैट कमिंस

नेपाल के प्रधानमंत्री और मंत्री आपदा राहत कोष में एक महीने का वेतन दान करेंगे


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown