Vidisha Accident News: मातम में बदली बारात की खुशियां, कार को तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर, मौके पर हुई इतने लोगों की मौत

Vidisha Accident News: मध्य प्रदेश के विदिशा में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है।

Vidisha Accident News: मातम में बदली बारात की खुशियां, कार को तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर, मौके पर हुई इतने लोगों की मौत

Maharashtra Dhule Road Accident/ image source: ibc24 archive

Modified Date: April 24, 2026 / 10:23 pm IST
Published Date: April 24, 2026 10:06 pm IST
HIGHLIGHTS
  • मध्य प्रदेश के विदिशा में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है।
  • इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है।
  • हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

Vidisha Accident News: विदिशा: मध्य प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से सड़क पर होने वाले हादसों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। प्रदेश में अलग-अलग इलाकों में आए दिन भीषण सड़क हादसे हो रहे हैं। आए दिन हो रहे इन हादसों में कई लोग अपनी जान गंवा रहे हैं और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो रहे हैं। (Vidisha Accident News) आए दिन होने वाले सड़क हादसों ने जनता की चिंता बढ़ा दी है। आए दिन हो रहे सड़क हादसों के बीच मध्य प्रदेश के विदिशा में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है और 2 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

कैसे हुआ हादसा?

मिली जानकारी के अनुसार, यह भीषण सड़क हादसा विदिशा जिले के कुरवाई थाने के मेहलुआ चौराहे के पास हुआ है। यहां एक तेज रफ़्तार ट्रक और कार में भिड़ंत हो गई। इस हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। (Vidisha Accident News)  सड़क हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है।

घायलों की हालत नाजुक

Vidisha Accident News:  बताया जा रहा है कि, अस्पताल में भर्ती किए गए दोनों लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं पुलिस की टीम ने तीनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कार सवार सभी लोग बारात में शामिल होने के लिए जा रहे थे और इसी दौरान उनकी कार को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। (Vidisha Accident News)  फ़िलहाल पुलिस की टीम मृतकों और घायलों की पहचान करने में जुटी हुई है।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.