Jabalpur Crime News: 4800 बॉटल प्रतिबंधित कोडीन सिरप जब्त, मेडिकल जानें से पहले की गई बड़ी कार्रवाई

Ads

Jabalpur Crime News: जबलपुर जिले में पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने 4 हजार 800 बॉटल सिरप को जब्त किया है।

  •  
  • Publish Date - February 15, 2026 / 03:36 PM IST,
    Updated On - February 15, 2026 / 03:43 PM IST

Jabalpur Crime News/Image Credit: IBC24.in

HIGHLIGHTS
  • जबलपुर जिले में प्रतिबंधित कोडीन सिरप बरामद की है।
  • पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने 4 हजार 800 बॉटल सिरप को जब्त किया है।
  • यह सिरप दमोह के एक मेडिकल में भेजी जानी थी।

Jabalpur Crime News: जबलपुर: मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित कोडीन सिरप बरामद की है। बताया जा रहा है कि, यह कोडीन सिरप दमोह के एक मेडिकल शॉप पर जाना था, लेकिन इससे पहले ही क्राइम ब्रांच और पुलिस की टीम ने कोडीन सिरप को जब्त कर लिया है। (Jabalpur Crime News) जब्त की गई सिरप की कितम 8 लाख रुपए से ज्यादा बताई जा रही थी।

8 लाख से ज्यादा की सिरप जब्त

Jabalpur Crime News:  मिली जानकारी के अनुसार, माढ़ोताल थाना और क्राइम ब्रांच की टीम को सूचना मिली थी की बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित कोडीन सिरप एक ट्रांसपोर्ट पर लाइ गई है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और छापामार कार्रवाई करते हुए ट्रांसपोर्ट से बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित कोडीन सिरप को जब्त किया गया है। पुलिस और (Jabalpur Crime News) क्राइम ब्रांच की टीम ने 4 हजार 800 बॉटल सिरप को जब्त किया है। जब्त की गई सिरप की कीमत 8 लाख 64 हजार रुपए बताई जा रही है।

छिंदवाड़ा कांड में हुआ बड़ा खुलासा

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, छिंदवाड़ा में जहरीले कफ सिरप से 25 बच्चों की मौत के मामले में चार माह बाद पुलिस को मृत बच्चों की बिसरारिपोर्ट मिल गई है। रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि कफ सिरप में डाई एथिनील ग्लाइकॉल की अधिक मात्रा होने के कारण बच्चों की किडनी फेल हुई और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

छिंदवाड़ा जहरीले कफ सिरप कांड में खुलासा

Chhindwara Cough Syrup News: डीएसपी जितेन्द्र जाट ने बताया कि सरकारी लैब से मृत बच्चों की बिसरा रिपोर्ट हासिल हो गई है। रिपोर्ट में पुष्टि हुई है कि डाई एथिनील ग्लाइकॉल की अधिक मात्रा के कारण ही मौत हुई। इस मामले में सप्लीमेंट्री चार्जशीट तैयार की जाएगी और आवश्यकतानुसार आगे कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर 90 दिनों के भीतर पहला प्रतिवेदन न्यायालय में प्रस्तुत किया था। इस मामले में अब तक नौ आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं और सभी जिला जेल में बंद हैं। अभी तक किसी को जमानत नहीं मिली है। कुंडीपुरा पुलिस ने एक बच्चे की मौत के बाद दो लोगों को आरोपी बनाया था।

इन्हे भी पढ़ें:-