CG Majdoor Murder in Indore: ‘हमन सहयोग करबो…’, छत्तीसगढ़ के मजदूर की MP में हत्या, इस हाल में मिली लाश, सीएम साय ने मृतक की पत्नी से की बातचीत, सुनिए क्या कहा…

Ads

CG Majdoor Murder in Indore: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के मजदूर की इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र के भागीरथ पूरा में हत्या हुई है। इस पूरे मामले को लेकर मृतक की पत्नी से सीएम साय ने बात की। सीएम ने बातचीत कर ढांढस बंधाया और मदद करने का भरोसा दिया है।

  • Reported By: Netram Baghel

    ,
  •  
  • Publish Date - February 15, 2026 / 02:50 PM IST,
    Updated On - February 15, 2026 / 02:54 PM IST

sakti news/ image source: IBC24

HIGHLIGHTS
  • सक्ती के मजदूर की इंदौर हत्या
  • चाकू से गोदकर की हत्या
  • दो छोटे बच्चे और पत्नी हैं अधर में

CG Majdoor Murder in Indore: सक्ती: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले से चौंका देने वाली खबर सामने आई है। जहां के एक मजदूर की इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र के भागीरथ पूरा में हत्या हुई है। इस पूरे मामले के आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। वहीं अब, इस पूरे मामले को लेकर मृतक की पत्नी से सीएम साय ने बात की। सीएम ने बातचीत कर ढांढस बंधाया और मदद करने का भरोसा दिया है।

CG News: सक्ती जिले के मजदूर की इंदौर में मौत

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के मजदूर की इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र के भागीरथ पूरा में हत्या हुई है , मृतक भोजराम नारंगे जिले के हसौद थाना क्षेत्र के देवरघटा गांव का रहने वाला था , CG Majdoor Murder in Indore की जानकारी होने पर जैजैपुर के पूर्व विधायक निर्मल सिन्हा ने मृतक के पत्नी को कराया सीएम विष्णुदेव साय से फोन में बात कराया , सीएम ने बातचीत कर ढांढस बंधाया और मदद करने का भरोसा दिया है।

Chhattisgarh worker murder: चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई

मृतक भोजराम नारंगे सक्ती जिले के देवरघटा गांव का रहने वाला था जो इंदौर मजदूरी करने गया था वहाँ एक फोटो स्टूडियो में काम करता था , गुरुवार की सुबह चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई है , हत्या की सूचना के बाद मृतक के परिजन वहाँ पहुंच गए हैं और शव का पीएम हो गई है साथ ही घर मे मृतक की पत्नी व दो छोटे बच्चे हैं , घटना की जानकारी मिलने के बाद पूर्व विधायक निर्मल सिन्हा ने मृतक के पत्नी से छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से बात कराया , इस दौरान मृतक के पत्नी ने कहा 2 बच्चों को घर मे छोड़कर पति कमाने गया था ,हम लोग बहुत ही गरीब है कहते हुए सीएम से मदद करने गुहार लगाई ,सीएम साय ने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए परिवार को मदद करने भरोसा दिया है।

इन्हें भी पढ़ें :-