Reported By: Shailendra Dwivedi
,5 BJP Parshad Join Congress: बीजेपी को तगड़ा झटका, नगर पालिका के 5 भाजपा पार्षद कांग्रेस में शामिल, जानें क्यों लिया ऐसा बड़ा फैसला /image: IBC24 File
टीकमगढ़। 5 BJP Parshad Join Congress in Tikamgarh: मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ से राजनीति से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां निकाय चुनाव के पहले दल बदल का दौर शुरू हो गया है। नगर पालिका (Tikamgarh Nagar Palika) के 5 भाजपा पार्षद कांग्रेस (5 Councilors from Tikamgarh Join Congress) में शामिल हो गए है। पांच पार्षदों ने आज प्रदेश कांग्रेस कार्यालय, भोपाल में पुनः कांग्रेस परिवार में शामिल होकर घर वापसी की है। करीब 1 साल पहले 13 सितंबर 2025 को ये पांचों पार्षद कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए थे।
मंगलवार को टीकमगढ़ कांग्रेस विधायक यादवेंद्र सिंह बुंदेला (Yadavendra Singh Bundela) के नेतृत्व में सभी पार्षद भोपाल पहुंचे। राज्यसभा सांसद अशोक सिंह, संगठन उपाध्यक्ष सुखदेव पांसे, वरिष्ठ नेता महेंद्र सिंह चौहान की उपस्थिति में पांचों पार्षदों ने पुनः कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। कांग्रेस में वापस आने वाले पार्षदों में छीता बाई वीरेंद्र कुशवाहा, अरविंद रजक, राखी ध्रुव यादव, अंशुल जैन और रामकुमार यादव शामिल हैं।
इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने सभी पार्षदों का पार्टी में पुनः स्वागत किया और कहा कि कांग्रेस का संगठन लोकतांत्रिक मूल्यों, जनहित और जनता की आवाज को मजबूती से उठाने के लिए प्रतिबद्ध है। पार्षदों की घर वापसी से टीकमगढ़ नगर पालिका में एक बार कांग्रेस पार्षदों की संख्या 10 से बढ़कर 15 हो गई है। इस दौरान उपस्थित कांग्रेस नेताओं ने पांचों पार्षदों का स्वागत करते हुए उनके पुनः कांग्रेस परिवार में शामिल होने पर बधाई दी। इस दौरान पार्षद रामकुमार यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में मान सम्मान नहीं मिला।
नगर पालिका में अपने वार्ड में काम कराने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 1 साल पहले जब भोपाल में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के साथ मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से मुलाकात हुई थी तो यह तय हुआ था कि टीकमगढ़ में जब कोई बीजेपी का बड़ा कार्यक्रम आयोजित होगा तब वहां सबके सामने भाजपा की सदस्यता लेंगे। पिछले 1 साल के दौरान मुख्यमंत्री का कई बार आगमन हुआ, लेकिन यहां हमारी सदस्यता नहीं कराई गई। भाजपा में उपेक्षा के कारण आज कांग्रेस में शामिल हुए हैं।
ये भी पढ़ें