West Bengal Assembly Elections 2026/Image Credit: IBC24.in
MP Voting Percentage Till 3PM: भोपाल। मध्य प्रदेश में आज 230 विधानसभा सीट के लिए मतदान जारी है। सुबह 7 बजे से शुरू हुई वोटिंग शआम 6 बजे तक चलेगी। प्रदेशभर में मतदान केंद्रों के बाहर लंबी-लंबी कतारें लगी हुईं है। लोकतंत्र के इस महापर्व में योगदान देने के लिए मतदाता अपनी बारी का इंतजार करें है। इसी कड़ी में आज दोपहर तीन बजे तक पूरे प्रदेश में 60.45% मतदान हुआ है।
MP Voting Percentage Till 3PM: पूरे मध्य प्रदेश में अब तक 60.45% मतदान हो चुका है। फिलहाल 3 घंटे और बाकि है। इसमें देवास जिला में 66.31%, सोनकच्छ में 71.46%, देवास में 58.31%, हाटपीपल्या में 70.0%, खातेगांव में 66.90% और बागली में 66.90% मतदान तीन बजे तक हुआ है। राजधानी भोपाल की बात की जाए तो यहां कुल 45.34 फीसदी मतदान हुआ है। जिसमें हुजूर में 50.39%, गोविंदपुरा में 47.20%, नरेला में 43.35%, बेरसिया में 52.74%, उत्तर में 43%, दक्षिण पश्चिम में 40.18%, भोपाल मध्य में 37.40% मतदान हुआ है। अगले तीन घंटे में मतदान प्रतिशत बढ़ेगा।
ये भी पढ़ें- Anuppur Assembly Election 2023: बिसाहूलाल सिंह ने परिवार सहित किया मतदान, आम जनता से लोकतंत्र को मजबूत करने की अपील