Jabalpur Police SPA Cafe Raid / Image Source : ai
जबलपुर : Jabalpur Police SPA Cafe Raid : मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर में पुलिस और नगर निगम की संयुक्त टीम ने अवैध रूप से संचालित कैफे और स्पा सेंटर्स पर बड़ी छपामार कार्रवाई की है। जांच के दौरान इन ठिकानों पर अनैतिक गतिविधियां संचालित पाई गईं, जिसके बाद टीम ने सख्त कदम उठाते हुए अवैध सेंटर्स को सील करने और उनके संचालकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
नगर निगम की टीम को साथ लेकर पुलिस ने शहर के अलग-अलग इलाकों में अब तक 4 कैफे और स्पा सेंटर्स पर दबिश दी है। कार्रवाई के दौरान कैफे और स्पा सेंटर्स के भीतर बने छोटे-छोटे चैंबर्स में कई कपल्स संदिग्ध हालत में पाए गए।
पुलिस के मुताबिक, एक स्पा सेंटर में बाहर से ताला लगाकर भीतर कपल्स को रखा गया था, जिसके बाद पुलिस और नगर निगम की टीम को दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल होना पड़ा। चेकिंग में अनैतिक गतिविधियां उजागर होने के बाद नगर निगम और पुलिस की टीम ने इन अवैध सेंटर्स को सील करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।