Indore Road Accident: दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने कई लोगों को कुचला, मौके पर दो की मौत, गुस्साई भीड़ ने गाड़ी में लगाई आग
Indore Road Accident: दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने कई लोगों को कुचला, मौके पर दो की मौत, गुस्साई भीड़ ने गाड़ी में लगाई आग

Indore Road Accident
- इंदौर के एयरपोर्ट रोड पर तेज रफ्तार ट्रक ने 10–15 लोगों को रौंदा
- हादसे में दो लोगों की मौत, कई घायल
- ट्रक को भीड़ ने लगाई आग
इंदौर: Indore Road Accident मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने 10 से 15 लोगों को कुचल दिया। साथ ही ट्रक ने कई वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना दर्दनाक था कि मौके पर ही दो लोगों की मौत हो गई है। घटना के बाद अफरातफर का माहौल हो गया।
Indore Road Accident मिली जानकारी के अनुसार, घटना एयरपोर्ट रोड स्थित शिक्षक नगर का है। यहां अंकित होटल से गीतांजलि अस्पताल एक तेज रफ्तार ट्रक चालक ने उत्पात मचाया। तेज रफ्तार ट्रक ने 10 से 15 लोगों को कुचल दिया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। मृतकों की संख्या बढ़ने की आंशका है। घटना के बाद लोगों में आक्रोश का माहौल देखने को मिला। लोगों ने ट्रक में आग लगा दी। जिससे माहौल और तनावपूर्व हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया, जिसके बाद पुलिस ने सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका इलाज जारी है। फिलहाल पुलिस ने इलाके को घेर लिया है और स्थिति पर नियंत्रण बनाने की कोशिश कर रही है
वहीं इस घटना को लेकर केबिनैट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का बयान आया है। उन्होंने कहा कि मैं पीएम के कार्यक्रम की तैयारी के लिए धार में बैठक ले रहा था, तभी मुझे जानकारी लगी, मैं बैठक से सीधा इंदौर आया हूं। फिलहाल यहां पर दो पेशेंट से मुलाकात हुई है, यह जानकारी मिली है कि दो लोगों की दुखद मृत्यु हुई है। अभी सबसे मुलाकात करूंगा। उनके सभी के व्यवस्थित इलाज की जिम्मेदारी शासन कर रहा है। ये सही है कि नो एंट्री में ट्रक नही आना चाहिए, इस घटना को जिम्मेदारी सुनिश्चित करेंगे। नो एंट्री में ट्रक कैसे पहुंचा। इसकी जांच के लिए पुलिस कमिश्नर को निर्देश दिए हैं।
#WATCH इंदौर, मध्य प्रदेश: इंदौर के कलानी नगर रोड पर एक ट्रक चालक ने कई लोगों को टक्कर मार दी, जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई, 9 लोग घायल हुए हैं। pic.twitter.com/TLhpIGw6lV
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 15, 2025
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: यह हादसा एयरपोर्ट रोड स्थित शिक्षक नगर इलाके में हुआ।
लेखक के बारे में
IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।
और भी पढ़ें...Web Title: A high speed truck crushed many people in Indore
मध्यप्रदेश
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई
01 Oct 2026 | 11:12 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm