ग्वालियर में पुलिस मुठभेड़ के बाद एक वांछित अपराधी गिरफ्तार

ग्वालियर में पुलिस मुठभेड़ के बाद एक वांछित अपराधी गिरफ्तार

ग्वालियर में पुलिस मुठभेड़ के बाद एक वांछित अपराधी गिरफ्तार
Modified Date: November 24, 2025 / 01:42 pm IST
Published Date: November 24, 2025 1:42 pm IST

ग्वालियर (मध्यप्रदेश), 25 नवंबर (भाषा) मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले में सोमवार तड़के पुलिस के साथ संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद 10,000 रुपये के इनामी एक अपराधी को गिरफ्तार किया गया, जिसके नाम कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

ग्वालियर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने बताया कि जिला मुख्यालय से करीब 25 किलोमीटर दूर मोहनपुर इलाके में सुबह करीब पांच बजे हुई इस मुठभेड़ में आरोपी कपिल यादव के पैर में गोली लग गई।

उन्होंने बताया कि कपिल 21 नवंबर को मुरार इलाके में जमीन विवाद को लेकर कुछ लोगों पर हमला करने के बाद फरार था।

अधिकारी ने कहा, ‘पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की थी और 10,000 रुपये के इनाम की घोषणा की थी।’

सिंह ने कहा कि रविवार रात को पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी ग्वालियर से भागने की योजना बना रहा है।

उन्होंने कहा कि इस गुप्त सूचना के आधार पर मेला ग्राउंड में एक वैन की तलाशी के दौरान उसके सहयोगी अमन यादव को अवैध हथियार के साथ पकड़ लिया गया जबकि कपिल भागने में सफल रहा।

अधिकारी ने बताया कि आज तड़के पता चला कि आरोपी मोहनपुर में एक ईंट भट्ठे के पास है और फिर पुलिस ने उसे घेर लिया।

उन्होंने कहा कि उसने आत्मसमर्पण करने के बजाय पुलिस टीम पर कथित तौर पर गोली चला दी, जिसके बाद जवाबी गोलीबारी शुरू हो गई।

उन्होंने बताया कि आरोपी पैर में चोट आई है और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ लगभग 12 आपराधिक मामले दर्ज हैं और पूर्व में राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (एनएसए) के तहत भी उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

भाषा सं ब्रजेन्द्र नरेश

नरेश


लेखक के बारे में