पीसीसी अध्यक्ष पर एक और FIR दर्ज, पांच दिन के अंदर तीन मामले दर्ज

FIR registered against Jitu Patwari:

पीसीसी अध्यक्ष पर एक और FIR दर्ज, पांच दिन के अंदर तीन मामले दर्ज
Modified Date: May 4, 2024 / 11:55 pm IST
Published Date: May 4, 2024 11:54 pm IST

FIR registered against Jitu Patwari: ग्वालियर। मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी पर एक और FIR दर्ज की गई है। भिंड के बसपा प्रत्याशी देवाशीष जरारिया के खिलाफ बयानबाजी करने के मामले में भिंड के उमरी थाना में उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया है। 5 दिन के अंदर पटवारी पर ये तीसरी FIR है।

आज भिंड से बसपा के लोकसभा प्रत्याशी देवाशीष जरारिया के निर्वाचन अभिकर्ता अशोक गुप्ता की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। पटवारी ने जरारिया पर बीजेपी से सांठगांठ करने के आरोप लगाए थे। पटवारी पर 5 दिन में 3 मामले दर्ज किए हैं।

read more: Terrorist attack update: आतंकी हमले में एक जवान शहीद, एक की हालत गंभीर, पांच जवान हुए थे घायल

• 29 अप्रैल को आलीराजपुर जिले के जोबट थाने में FIR दर्ज आरोप – रेप पीड़ित और उसके परिवार की पहचान उजागर करने का आरोप

• 3 मई को ग्वालियर के डबरा थाने में FIR दर्ज आरोप – पूर्व मंत्री इमरती देवी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।

• 4 मई को भिंड के उमरी थाने में FIR दर्ज आरोपी – बसपा प्रत्याशी पर बीजेपी से सांठगांठ के लगाए आरोप। आपको बता दें कि भिंड की उमरी पुलिस ने अपनी एफआईआर में पटवारी के बयान का जिक्र करते हुए लिखा कि बसपा प्रत्याशी के निर्वाचन अभिकर्ता ने आवेदन के साथ ही सीडी प्रस्तुत की है।

read more: गंदी बात एक्ट्रेस आभा पॉल ने बॉथरूम से शेयर किया बोल्ड फोटो, सेक्सी वीडियो देख मदहोश हो जाएंगे आप

FIR registered against Jitu Patwari:  वीडियो रिकॉर्डिंग देखने पर पता चला जिसमें जीतू पटवारी कह रहे हैं- मैं मायावती से कभी नहीं मिला हूं। उनसे कभी बात नहीं की। लेकिन, मैं उनके प्रत्याशी से खूब मिलता हूं और मिला हूं। जो अभी गया, जिस दिन गया और फोटो डाली। उसके एक दिन पहले एक घंटे मेरे साथ था। ये बात कहनी पडे़गी भिंड के लोगों को, इससे मैंने कहा था कि जैसे ही ये (बरैया) जीतेंगे। उस सीट (भांडेर) से हम विधानसभा लड़ाएंगे। लेकिन ये केवल जीतने-हारने और वोट काटने की कहानी थोड़े ही है। नोट की कहानी है। वहां से माल लाए हैं बीजेपी से। ये गलत नहीं कह रहा हूं। मैं साक्षी हूं इसका, अगर मैं यह कह देता इतनी बड़ी बात कही, चल तेरा अधिकार था। कोई बात नहीं, तेरे को यहीं से विधानसभा लड़ाउंगा। किसी की नहीं सुनूंगा। तू ही विधायक होगा, जब ये सांसद बनेंगे। उसी सीट से जहां से ये विधायक हैं। इसने मुझसे मीठी-मीठी बात की। मेरे साथ 50 किलोमीटर गाड़ी में आया, फिर मैने भाई साब को छुड़वाया। और ये सीधे मायावती के पास निकल गया। वहां से एक ही निर्देश मिला कि कांग्रेस को हराओ। लोकतंत्र के हत्यारों की मदद करो। लोकतंत्र के रक्षकों को हराओ। मैं आप सबसे अनुरोध करना चाहता हूं कि वोट बिगाड़ना नहीं। एक वोट उधर गया यानी आपने बीजेपी में डाला। आप बीजेपी को वोट देना चाहते हैं उनसे मैं कुछ नहीं कहूंगा।


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com