रेलवे की हठधर्मिता से परेशान निवासियों ने अपनाया अनशन का रास्ता, बैठे भूख हड़ताल पर, जानें पूरी खबर

Ads

अनूपपुर जिला अंतर्गत जैतहरी आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भूंख हड़ताल पर बैठ गए,जैतहरी निवासियों का आरोप है, कि रेलवे विभाग उनके साथ छलावा कर रहा है

  •  
  • Publish Date - September 17, 2022 / 07:08 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:36 PM IST

अनूपपुर People protest Against Railway Tenacity:  जैतहरी नगर के बीचों बीच स्थित नगर का जैतहरी रेलवे स्टेशन में विगत 50 वर्षों से चली आ रही ट्रेनों को जिनका जैतहरी में भी ठहराव था उनको कोरोना काल मे बंद कर दिया गया,जब देश के हर कोने में ट्रेनों का परिचालन दुबारा शुरू हुआ तो यहां की जनता को आश जगी की चलिए राहत की घड़ी आ गई पर रेलवे के गैरजिम्मेदाराना रवैये के चलते जैतहरी स्टेशन में रुकने वाली सभी ट्रेनों का ठहराव बंद कर दिया गया ये स्टेशन महज माल गाड़ियों के ठहराव के लिये बनकर रह गया और यहां की जनता को मुह चिढ़ा रहा है

Read More: Aditi Rao Hydari: एक्ट्रेस अदिति राव ने ब्लैक ड्रेस में सोशल मीडिया पर शेयर की अपनी हॉट तस्वीरें, फैंस को अपनी खूबसूरती से बना रहीं दीवाना 

10 रुपये की जगह लग रहे 1000

अनूपपुर जिला अंतर्गत जैतहरी आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भूंख हड़ताल पर बैठ गए,जैतहरी निवासियों का आरोप है, कि रेलवे विभाग उनके साथ छलावा कर रहा है और जैतहरी की जनता के साथ लगातार धोखा किया जा रहा है। जो अब बर्दास्त के बाहर हो चुका है जिसके चलते अनशन आज से शुरू हो गया। हम आप को बता दें जैतहरी से लोगों को अनूपपुर मुख्यालय सहित इलाज के लिये बिलासपुर,जबलपुर,रायपुर,नागपुर जाना होता है, और ट्रेनों के ठहराव न होने की वजह से यहां के लोगों को पहले गाड़ी बुक कर 10 रुपये की जगह हजार रुपये लगा कर जाना पड़ता है।

Read More:पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने विराट के बैटिंग क्रम को लेकर कह दी ये बात, तीन नंबर को लेकर….. जानें पूरी खबर

वही हाल वापसी में होता है और रेलवे को कई बार ज्ञापन सौंपने के बाद भी रेलवे ने इस ओर ध्यान देना मुनासिब नही समझा मजबूरन लोग आज भूंख हड़ताल पर जा बैठे। नगर विकास मंच इसके पूर्व भी बड़ा आंदोलन करते हुए उत्कल एक्सप्रेस के ठहराव की मांग किया था और उसके बाद उत्कल का ठहराव जैतहरी में किया गया पर कोरोना के बाद उसका ठहराव भी बंद कर दिया गया,अब जैतहरी नगर सहित आस पास के ग्रामीणों के सब्र का बांध टूट गया और अब भूंख हड़ताल के साथ साथ एक बड़े आंदोलन की शुरूआत कर दी गई है।

Read More:बिना ब्रा के पूनम पांडेय ने फिर दिखाया कातिल लुक, देखकर फैन्स हो गए पानी-पानी

शीर्ष 5 समाचार