Reported By: Kapil Sharma
,Harda Crime News/ Image Credit: IBC24.in
Harda Crime News: हरदा: मध्य प्रदेश के हरदा जिले के सिराली थाना क्षेत्र के ग्राम बेड़ियाकला में आश्रम सेवक की हत्या के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपी (Harda Crime News) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को बैतूल से पकड़ा गया है और उससे मामले को लेकर पूछताछ की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय मे प्रेसवार्ता आयोजित कर एसपी ने बताया कि, गुरुवार सुबह सिराली थाना अंतर्गत ग्राम बेड़ियाकला के पास एक खेत में पहटकला निवासी 48 वर्षीय संतोष शर्मा का शव मिला था। संतोष हनुमान मंदिर के आश्रम में सेवक के रूप में काम करता था। शव मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी और (Harda Crime News) पुलिस ने तुरंत जांच शुरू कर दी।
Harda Crime News: जांच के दौरान संदेह आश्रम में ही रहने वाले नरसिंहपुर जिले के ग्राम कल्याणपुर निवासी रामकुमार गौरव पर गया, जो बाबा के रूप में आश्रम में रह रहा था। घटना के बाद वह मौके से फरार हो गया था। पुलिस अधीक्षक शशांक ने बताया कि आरोपी रामकुमार और मृतक संतोष पालीवाल लंबे समय से आश्रम में साथ रह रहे थे और छोटी-छोटी बातों को लेकर उनके बीच विवाद होता रहता था।
आरोपी को आशंका थी कि संतोष उसे आश्रम से हटाना चाहता है। बुधवार रात दोनों के बीच विवाद बढ़ गया और गुस्से में आरोपी ने संतोष पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए तीन टीमें गठित कीं और आखिरकार उसे बैतूल के पास से गिरफ्तार कर लिया। (Harda Crime News) फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
इन्हे भी पढ़ें:-