CM Yogi Adityanath News: सीएम योगी आदित्यनाथ ने 50 क्यूआरटी वाहनों को दिखाई हरी झंडी, कहा- विकास की पहली शर्त है सुरक्षा
CM Yogi Adityanath News: सीएम योगी ने 50 क्यूआरटी वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सीएम योगी ने कहा कि विकास की पहली शर्त सुरक्षा है।
CM Yogi Adityanath News/image source: ANI
- सीएम योगी ने 50 क्यूआरटी वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
- सीएम योगी ने कहा कि विकास की पहली शर्त सुरक्षा है।
- सीएम योगी ने कहा कि, बेहतर कानून-व्यवस्था ने बदली राज्य की तस्वीर।
CM Yogi Adityanath News: लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लखनऊ में ‘सुरक्षित उप्र-समृद्ध उप्र’ की परिकल्पना को और सुदृढ़ करने के तहत 50 त्वरित प्रतिक्रिया दल (क्यूआरटी) वाहनों को हरी झंडी दिखाई और कहा कि विकास की पहली शर्त सुरक्षा होती है और उप्र पुलिस ने यह करके दिखाया है। (CM Yogi Adityanath News) ‘‘सुरक्षित उप्र-समृद्ध उप्र’’ की परिकल्पना को और सुदृढ़ करने के लिए मुख्यमंत्री योगी यहां आज लखनऊ में होंडा इंडिया फाउंडेशन और उप्र पुलिस द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए और 50 क्यूआरटी वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
बेहतर कानून-व्यवस्था ने बदली राज्य की तस्वीर
सीएम योगी ने कहा कि 2017 से राज्य में बेहतर कानून-व्यवस्था ने इसकी छवि को बदल दिया है। अब राज्य की छवि दंगों वाले इलाके के बजाय विकास के लिए एक सुरक्षित स्थान में बदल गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास तभी संभव है जब लोग सुरक्षित महसूस करें और उनकी संपत्ति की रक्षा हो। सीएम योगी आदित्यनाथ ने 2017 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत सरकार के (CM Yogi Adityanath News) ‘ बनने और 2022 में फिर से पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार के सत्ता में आने का जिक्र करते हुए इस बदलाव का श्रेय 2017 और 2022 के बीच उत्तर प्रदेश पुलिस के प्रदर्शन को दिया। कानून-व्यवस्था की सराहना करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पुलिस बल ने दिखाया है कि एक राज्य जो कभी अव्यवस्था, दंगों और अक्सर कर्फ्यू से ग्रस्त था, उसे ‘‘सुरक्षित उत्तर प्रदेश’’ में बदला जा सकता है।
विकास के लिए पहली शर्त है सुरक्षा
CM Yogi Adityanath News: मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘विकास के लिए सुरक्षा पहली शर्त है। अगर कोई इंसान सुरक्षित नहीं है, तो उसकी राजधानी और परिवार कैसे सुरक्षित रह सकता है?’’ सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य में पुलिस तंत्र को बेहतर बनाने के लिए पिछले नौ साल में कई सुधार किए गए हैं। उप्र पुलिस ने यह करके दिखाया है। (CM Yogi Adityanath News) ‘ सीएम योगी आदित्यनाथ ने अब तक पुलिस व्यवस्था में आये सुधारों को जिक्र करते हुए कहा कि आज उप्र पुलिस और पीएसी (प्रादेशिक आर्म्ड कांस्टेबुलरी) की मांग देश के अन्य राज्यों में भी होती है और आज हमारे पास 12 फॉरेंसिक प्रयोगशालाएं हैं, भारत का विश्व स्तरीय फॉरेंसिक संस्थान भी उप्र के पास है…।’’ सीएम योगी ने कहा कि आपात स्थिति में जितनी त्वरित कार्रवाई होगी, वह कार्रवाई उतना ही भरोसे में बदलती है और वह भरोसा ही पारदर्शिता का कारण बनता है।
इन्हे भी पढ़ें:-
- Petrol Shortage In India: भारत में खत्म होने वाला है पेट्रोल-डीजल का स्टॉक? ईरान-इजराइल युद्ध के बीच पंपों में उमड़ी भीड़, अब भारत पेट्रोलियम ने ईंधन लेकर किया बड़ा खुलासा
- Rahul Gandhi Warns Modi Government: ‘भारत को चुकानी पड़ेगी जंग की कीमत’, मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध पर राहुल गांधी का बड़ा बयान, केंद्र सरकार को दी चेतावनी
- MP Crime News : अपनी ही दादी को बनाया हवस का शिकार, फिर काटे ये अंग, बेटे को इस चीज़ का लालच देकर रची थी पूरी साजिश

Facebook


