शह मात The Big Debate: ‘इंडोनेशिया से सीखें मुसलमान’, ‘बाबा’ के बोल पर घमासान, विपक्ष ने धीरेंद्र शास्त्री को बताया RSS और बीजेपी का टूल, क्या प्रदेश में बढ़ने वाली है सियासी हलचल?
Bageshwar Baba Controversial Statement: पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने मुसलमानों को इंडोनेशिया जाकर सौहार्द सिखने की नसीहत दी

Bageshwar Baba Controversial Statement/Image Credit: IBC24.in
- बागेश्वर बाबा ने मुसलमानों को लेकर दिया बड़ा बयान।
- पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने मुसलमानों को इंडोनेशिया जाकर सौहार्द सिखने की नसीहत दी
- धीरेंद्र शास्त्री के बयान के बाद प्रदेश की सियासत गरमाई हुई है।
Bageshwar Baba Controversial Statement: भोपाल: अक्सर अपने बयानों के जरिए सुर्खियां बटोरने वाले ये हैं बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री जो हाल ही में इंडोनेशिया से कथा करने के बाद भोपाल आए और भोपाल आते ही उन्होंने मुसलमानों को ये नसीहत दे डाली कि- भारत के मुसलमान इंडोनेशिया जाएं और वहां से सौहार्द सीख कर आएं।
बागेश्वर वाले बाबा की इस नसीहत से मुसलमान खफा हो गए। उन्होंने इस्लाम की दुहाई देते हुए दो टूक कहा कि- हम इंडोनेशिया से प्रेरणा क्यों लें?
पंडित धीरेंद्र शास्त्री के सौहार्द वाले ज्ञान से मुसलमान ही नहीं भड़के बल्कि मध्यप्रदेश में सियासी तड़का भी खूब लगा। (Bageshwar Baba Controversial Statement) कांग्रेस ने आव देखा ना ताव और बागेश्वर वाले बाबा पर RSS और बीजेपी का टूल बनने का आरोप मढ़ दिया। जिसका पलटवार करते हुए बीजेपी ने कहा कि- जब भी शुद्धिकरण की बातें होती हैं तो कांग्रेस को तकलीफ होने लगती है।
Bageshwar Baba Controversial Statement: लेकिन सवाल ये कि बागेश्वर वाले बाबा - समरसता की बातें करते-करते अचानक से मुस्लिमों की ओर अपना गियर क्यों शिफ्ट कर रहे हैं? सवाल ये कि- क्या एमपी से यूपी इलेक्शन के लिए कोई संदेश दिया जा रहा है? सवाल मुस्लिमों से भी कि- इंडोनेशिया से सौहार्द सीखने में आखिर क्या तकलीफ है? सवाल ये भी कि- क्या इस्लाम वाकई प्रेम का मजहब है? सबसे बड़ा सवाल ये कि- बाबा का ये बयान क्या NEET, राममंदिर चढ़ावे और महंगाई वाले बयानों से यू टर्न की कोशिश है?
https://www.youtube.com/live/Dk-4sSOB0r0?si=IRgpGDqEW4Ocxyk0
इन्हें भी पढ़ें:-
- Thana Incharge Suspend News: थाना प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मी निलंबित.. इस बहुचर्चित हत्याकांड की जांच में बरती लापरवाही तो सख्त हुए जिले के SP, तत्काल जारी किया आदेश
- Ramgarh Mahotsav 2026: इन दो गांवों मिलाकर बनाया जाएगा नगर पंचायत, रामगढ़ के विकास के लिए सरकार देगी इतने करोड़ रुपए, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया ऐलान
- High Court on Love Marriage: वकील ने कराई आर्य समाज में शादी.. फिर सुरक्षा दिलाने के नाम पर ऐंठे इतने हजार रुपए, हाईकोर्ट तक पहुंचा मामला तो कर दी ये सख्त टिप्पणी
लेखक के बारे में
I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.
और भी पढ़ें...Web Title: Bageshwar Baba Controversial Statement
मध्यप्रदेश
और भी पढ़ें ›
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन
02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी
02 Oct 2026 | 7:30 am
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm