Balaghat Dowry Death Case : पहले पति, फिर ससुर नवविवाहिता के साथ करते थे ऐसा काम, बाद में सास भी करने लगी ऐसी डिमांड, तंग आकर महिला ने उठा लिया खौफनाक कदम

बालाघाट में दहेज प्रताड़ना से जुड़ा एक दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां 26 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पति और सास-ससुर को गिरफ्तार कर लिया है।

Balaghat Dowry Death Case : पहले पति, फिर ससुर नवविवाहिता के साथ करते थे ऐसा काम, बाद में सास भी करने लगी ऐसी डिमांड, तंग आकर महिला ने उठा लिया खौफनाक कदम

Balaghat Dowry Death Case / Image Source : IBC24


Reported By: Hiten Chauhan,
Modified Date: April 12, 2026 / 07:04 pm IST
Published Date: April 12, 2026 7:04 pm IST
HIGHLIGHTS
  • दहेज की मांग ने ली नवविवाहिता की जान
  • 24 घंटे में पति, सास-ससुर गिरफ्तार
  • मौत से पहले का वीडियो बना अहम सबूत

बालाघाट : Balaghat Dowry Death Case  मध्य प्रदेश के बालाघाट ज़िले में दहेज की मांग ने एक नवविवाहिता की जान ले ली। नवेगांव की रहने वाली 26 वर्षीय प्रशांति उर्फ मोनिका की संदिग्ध मौत के बाद पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर पति, सास और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। इस बीच मृतका का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह ससुराल पक्ष की प्रताड़ना का जिक्र कर रही है। पुलिस इस वायरल वीडियो की जांच कर रही है।

10 अप्रैल को हुई थी मौत

जानकारी के अनुसार, 10 अप्रैल को प्रशांति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। जिला अस्पताल से सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई। प्रारंभिक जांच में फांसी लगाकर मौत की बात सामने आई, लेकिन हालात संदिग्ध पाए गए। इसके बाद एफएसएल टीम ने ससुराल पहुंचकर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।

मौत से पहले का वीडियो आया सामने

पुलिस जांच में सामने आया कि शादी के बाद से ही प्रशांति को दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। मायके पक्ष के अनुसार, कई बार पैसे देने के बावजूद चार पहिया वाहन के लिए दबाव बनाया जाता रहा। वहीं, अब वायरल वीडियो में मृतका खुद सास-ससुर की प्रताड़ना का जिक्र करते हुए बेहद परेशान नजर आ रही है। फिलहाल पुलिस ने पति, सास और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है और पूरे मामले की गहन जांच जारी है।


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.