Balaghat News: स्कूल में सांप के डसने से छात्रा की मौत, गांव मेें पसरा मातम

Ads

Balaghat News: स्कूल में सांप के डसने से छात्रा की मौत, गांव मेें पसरा मातम Student dies due to snake bite in school in Balaghat

  •  
  • Publish Date - July 22, 2023 / 03:10 AM IST,
    Updated On - July 22, 2023 / 03:51 PM IST

Student dies due to snake bite in school in Balaghat

बालाघाट: Student dies due to snake bite in school in Balaghat बालाघाट के जमुनिया शासकीय प्राथमिक शाला की कक्षा पहली की छात्रा पलक पिता संत कुमार भलावी उम्र 5 वर्ष छह माह की स्कूल में सांप के डसने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार पलक भलावी दोपहर में साढ़े 12 बजे स्कूल में स्थित शौचालय में बाथरूम के लिए गई थी, जिसने शौचालय से वापस आने पर शिक्षकों को सांप के डसने की जानकारी दी।

Rajim News: स्कूली बच्चों को बनाया मजदूर!… पढ़ाई छोड़ कर फर्नीचर ढोने का काम करते नजर आई छात्राएं, हैरान कर देगा मामला

Student dies due to snake bite in school in Balaghat शिक्षकों ने बिना देरी किए उसे मोटरसाइकिल में बैठाकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कटंगी में लाकर भर्ती कराया, जहां पर डॉक्टर ने छात्रा का इलाज शुरू किया।  उपचार के पश्चात कुछ देर बाद पलक की मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे मुनिया गांव में शोक का माहौल छा गया है। पुलिस ने ग्राम जमुनिया के शासकीय प्राथमिक शाला के छात्रा की सांप के डसने से हुई मौत की जानकारी मिलने पर शव बरामद कर पंचनामा की कार्यवाही पूरी कर पीएम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

 

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें