Govt Teacher Recruitment 2026: 12,405 असिस्टेंट टीचर पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी.. आज से आवेदन प्रक्रिया भी शुरू, यहां मिलेगी पूरी जानकारी

Ads

आयोग के नोटिफिकेशन के अनुसार, उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले वन टाइम रजिस्ट्रेशन यानी ओटीआर प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इसके बाद ही वे संबंधित पद के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि आवेदन करने से पहले यूपीएसएससी की वेबसाइट पर उपलब्ध विस्तृत विज्ञापन और सूचना पुस्तिका को ध्यान से पढ़ें।

  •  
  • Publish Date - September 16, 2026 / 08:34 AM IST,
    Updated On - September 16, 2026 / 08:37 AM IST

UP Teacher Recruitment Notification 2026 || Image- Pinterest File

HIGHLIGHTS
  • 12,405 असिस्टेंट टीचर पदों पर भर्ती
  • 16 सितंबर से ऑनलाइन आवेदन शुरू
  • आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 15 अक्टूबर

UP Teacher Recruitment Notification 2026: लखनऊ: उत्तर प्रदेश में शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे युवा उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग यानी यूपीएसएससी ने 12,405 असिस्टेंट टीचर पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। भर्ती के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और आवेदन प्रक्रिया 16 सितंबर 2026 से शुरू होगी। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

दो कैटेगरी में होगी भर्ती

इस भर्ती के तहत दो श्रेणियों के पद शामिल किए गए हैं। माध्यमिक शिक्षा विभाग के तहत गैर-सरकारी सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में 897 असिस्टेंट टीचर अटैच्ड प्राइमरी पदों पर भर्ती होगी। वहीं, बेसिक शिक्षा विभाग के तहत 11,508 असिस्टेंट टीचर अर्बन पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इस तरह दोनों कैटेगरी को मिलाकर कुल 12,405 पद भरे जाएंगे।

आवेदन से पहले OTR जरूरी

UP Teacher Recruitment Notification 2026: आयोग के नोटिफिकेशन के अनुसार, उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले वन टाइम रजिस्ट्रेशन यानी ओटीआर प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इसके बाद ही वे संबंधित पद के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि आवेदन करने से पहले यूपीएसएससी की वेबसाइट पर उपलब्ध विस्तृत विज्ञापन और सूचना पुस्तिका को ध्यान से पढ़ें। इसी में पात्रता, शैक्षणिक योग्यता और आवेदन से जुड़ी अन्य जरूरी शर्तों की जानकारी दी जाएगी।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी महत्वपूर्ण तारीखें

विज्ञापन जारी: 15 सितंबर 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू: 16 सितंबर 2026
आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख: 15 अक्टूबर 2026
आवेदन में सुधार की अंतिम तारीख: 19 अक्टूबर 2026
परीक्षा: 3 और 4 नवंबर 2026
परीक्षा तारीख: अभी तय नहीं

इन्हें भी पढ़ें:

यूपीआई व्यापारी भुगतान पर शुल्क को लेकर बैंकों की समिति जल्द लेगी निर्णय

बांग्लादेश, पाकिस्तान ने द्विपक्षीय संबंधों को प्रगाढ़ बनाने के लिए संसदीय कूटनीति पर जोर दिया

एमडीएल दिघी में पोत निर्माण क्लस्टर के लिए 27,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी

बिहार: भर्ती परीक्षाओं को रद्द करने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने निकाला मार्च, कई प्रदर्शनकारी हिरासत में

खेलमंत्री ने भारत में एफवन की वापसी की चुनौतियों की समीक्षा के लिये कार्यबल का गठन किया

Q1. UP Teacher Recruitment 2026 में कितने पद हैं?

Ans: भर्ती अभियान के तहत असिस्टेंट टीचर के कुल 12,405 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

Q2. UP Teacher Recruitment 2026 के आवेदन कब शुरू होंगे?

Ans: उम्मीदवार 16 सितंबर 2026 से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर सकेंगे।

Q3. आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख क्या है?

Ans: उम्मीदवार 15 अक्टूबर 2026 तक निर्धारित आवेदन शुल्क जमा कर सकेंगे।