Reported By: Atul Tiwari
,नर्मदापुरम। Narmadapuram Bribe Case: लोकायुक्त पुलिस की दस सदस्यीय टीम ने नर्मदापुरम में बड़ी कार्रवाई करते हुए 90 हजार रुपये की रिश्वत लेते दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी विपिन सिंह को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। लोकायुक्त के मुताबिक, रिश्वत की मांग मध्यप्रदेश वेयर हाउसिंग (Warehousing Corporation Bribe Case) एंड लॉजिस्टिक्स कॉर्पोरेशन में पदस्थ कनिष्ठ सहायक भारत यादव ने की थी। आरोप है कि मूंग उपार्जन की एनओसी जारी करने और दो होल्डिंग चालानों को पास कर भुगतान के लिए लगाने के एवज में भारत यादव ने 1 लाख 30 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी।
MP Lokayukta Trap शिकायतकर्ता संदीप कुमार परसाई जसलपुर सहकारी सेवा समिति में सेल्समैन के पद पर कार्यरत हैं और मूंग उपार्जन का काम भी करते हैं। शिकायत के अनुसार, 8 सितंबर को भारत यादव 40 हजार रुपये की रिश्वत (Narmadapuram Bribe Case) पहले ही ले चुका था। इसके बाद एनओसी जारी करने के लिए शेष 90 हजार रुपये की मांग की जा रही थी। रिश्वत की लगातार मांग से परेशान होकर संदीप कुमार परसाई ने लोकायुक्त पुलिस में शिकायत की। शिकायत का निरीक्षक रजनी तिवारी द्वारा सत्यापन कराया गया। शिकायत सही पाए जाने के बाद लोकायुक्त पुलिस भोपाल की टीम नर्मदापुरम पहुंची और ट्रैप की कार्रवाई की।
Madhya Pradesh Bribe Case लोकायुक्त के अनुसार, ट्रैप के दौरान भारत यादव ने खुद रिश्वत की रकम लेने के बजाय अपने अधीनस्थ दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी विपिन सिंह को 90 हजार रुपये लेने के लिए भेजा। विपिन सिंह जैसे ही शिकायतकर्ता से रिश्वत की रकम लेने पहुंचा, लोकायुक्त पुलिस की टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। कार्रवाई अग्रवाल होटल, मीनाक्षी चौराहा, नर्मदापुरम में की गई। मामले में लोकायुक्त पुलिस ने कनिष्ठ सहायक भारत यादव और दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी विपिन सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत अपराध दर्ज किया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
रजनी तिवारी, निरीक्षक, लोकायुक्त
संदीप कुमार परसाई, शिकायतकर्ता
ये भी पढ़ें