फर्जी कैबिनेट मंत्री पर दर्ज हुई असली FIR, मामले का खुलासा हुआ तो उड़े पुलिस के होश
मध्य प्रदेश सरकार द्वारा डॉक्टर मनोज सिंह श्रीवास को मध्य प्रदेश राज्य राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग और दिव्यांगजन वित्त और विकास निगम में कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्रदान करने का आदेश …

भिंड: भिंड में एक युवक को रुतबा दिखाने के उद्देश्य से फर्जी आदेश के जरिए कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त करना भारी पड़ गया। गोहद थाना पुलिस ने तथाकथित दर्जा प्राप्त मंत्री के खिलाफ अपराधिक BNS की धारा319(2), 336(2), 336(3), 340(2),धाराओं में मामला दर्ज कर तलाश प्रारंभ कर दी है।
दरअसल, बीते दिनों सोशल मीडिया पर मध्य प्रदेश सामान्य प्रशासन विभाग में पदस्थ आईएएस शेलवाला मार्टिन के नाम से एक पत्र भिंड जिले की सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसमें मध्य प्रदेश सरकार द्वारा डॉक्टर मनोज सिंह श्रीवास को मध्य प्रदेश राज्य राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग और दिव्यांगजन वित्त और विकास निगम में कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्रदान करने का आदेश था।
मनोज श्रीवास के कैबिनेट मंत्री बनने पर बधाई होल्डिंग, बैनर समर्थनों द्वारा लगाए जाने लगे थे। जिसकी स्थानीय भाजपा नेता द्वारा की गई शिकायत पर भिंड कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव द्वारा संज्ञान लेते हुए तथाकथित दर्जा प्राप्त कैबिनेट मंत्री की शिकायत को गंभीरता से लेकर जांच कराई गई। तो मामला कूट रचित दस्तावेजों का पाया गया। पत्र के माध्यम से भिंड पुलिस अधीक्षक को एफआईआर के निर्देश दिए थे, जिसके बाद गोहद थाना में मनोज श्रीवास के खिलाफ अपराधिक धाराओं में मामला दर्ज कर उसकी तलाश प्रारंभ कर दी गई है।
आपकी बता दें कि कुछ दिन पहले भी तथाकथित युवक की गाड़ी की तलाशी के दौरान गाड़ी पर हूटर और मानव अधिकार प्रदेश संगठन अध्यक्ष मध्य प्रदेश शासन की नेम प्लेट भी लगा रखी थी । जिस पर बीते दिनों चालानी कार्रवाई भी की गई थी।

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
खबरों के तुरंत अपडेट के लिए IBC24 के Facebook पेज को करें फॉलो
लेखक के बारे में
डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगोष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com
और भी पढ़ें...Web Title: A real FIR was filed against a fake cabinet minister, when the matter was revealed the police were shocked
भिंड
और भी पढ़ें ›
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई
01 Oct 2026 | 11:12 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Sidhi News: आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक! परिजनों ने दोनों को इस हाल में पकड़ा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
01 Oct 2026 | 4:38 pm
LPG Cylinder Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले एक और बड़ा झटका, बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, खरीदने के लिए देना होगा 2500 रुपए से ज्यादा पैसा
01 Oct 2026 | 4:14 pm
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश
01 Oct 2026 | 12:46 pm
Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस
01 Oct 2026 | 9:59 am