Bhind Crime News : बहन के देवर से था इश्क! पति को रास्ते से हटाने के लिए पत्नी ने रची ऐसी खौफनाक साज़िश, पुलिस ने 48 घंटे के भीतर किया पर्दाफाश

भिंड में युवक की हत्या के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस ने 48 घंटे में केस सुलझाते हुए मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है।

Bhind Crime News : बहन के देवर से था इश्क! पति को रास्ते से हटाने के लिए पत्नी ने रची ऐसी खौफनाक साज़िश, पुलिस ने 48 घंटे के भीतर किया पर्दाफाश

Bhind Crime News / Image Source : FILE

Modified Date: April 11, 2026 / 10:22 pm IST
Published Date: April 11, 2026 10:19 pm IST
HIGHLIGHTS
  • 48 घंटे में पुलिस ने सुलझाया हत्याकांड
  • पत्नी ही निकली हत्या की मास्टरमाइंड
  • प्रेमी के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटाया

भिंड : Bhind Crime News मध्य प्रदेश के भिंड ज़िले में दो दिनों पहले युवक की गोली मरकर हुई हत्या के मामले में पुलिस ने 48 घंटे के अंदर बड़ा खुलासा किया है। युवक की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसकी ही पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर की थी। इस पूरे मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए अवैध हथियार जप्त करते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पत्नी के मायके से होकर जा रहा था घर

दरअसल, पूरा मामला अटेर थाना क्षेत्र का है। यहाँ दो दिनों पहले निलेश जाटव अपने ससुराल से अपनी पत्नी के साथ अपने घर जा रहा था। Wife Killed Husband Bhind इसी दौरान रात के करीब 7:30 खरिका के पास बिहड़ में दो अज्ञात युवक आते हैं और गोली मारकर उसकी हत्या कर देते हैं। इसे बाद मृतक की पत्नी अपने घर पर फोन लगाती है और इस पूरे वारदात की सूचना देती है। परिजन मौके पर पहुंचते है और युवक को जिला अस्पताल लेकर पहुंचते हैं लेकिन डॉक्टर उसे मृत घोषित कर देते है। इस पूरे मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाई शुरू की।

बहन के देवर से चल रहा था प्रेम प्रसंग

जब पुलिस ने इस पूरे मामले की बारीकी से जांच की तब पता लगा की हत्या का मास्टरमाइंड कोई और नहीं बल्कि मृतक की पत्नी ही है। मृतक की पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ इस मिलकर इस हत्या की साज़िश रची थी। दरअसल आरोपी पत्नी का उसकी बड़ी बहन के देवर से प्रेम प्रसंग चल रहा था और इसी वजह से उसने अपने ही पति को रास्ते से हटा दिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त अवैध हथियार जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

इन्हें भी पढ़ें:-

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.