Bhopal Bakrid Controversy: बकरीद पर राजधानी में मचा बवाल, गाय काटने की अफवाह से बढ़ा तनाव, मौके पर भारी पुलिस बल तैनात

Ads

Bhopal Bakrid Controversy: भोपाल के धर्मरा गांव में विशेष समुदाय द्वारा गाय काट कर खाने की अफवाह फैलते ही सांप्रदायिक तनाव का माहौल बन गया।

  •  
  • Publish Date - May 29, 2026 / 12:18 AM IST,
    Updated On - May 29, 2026 / 12:23 AM IST

Bhopal Bakrid Controversy/Image: AI Generated

HIGHLIGHTS
  • बकरीद के दिन भोपाल के धर्मरा गांव में अफवाह के बाद तनाव का माहौल
  • ग्रामीण डंडे लेकर सड़क पर उतरे, पुलिस मौके पर पहुंची
  • प्रशासन हालात को नियंत्रित करने और शांति बनाए रखने में जुटा

Bhopal Bakrid Controversy: देशभर में आज गुरुवार को ईद-उल-अजहा (बकरीद) का पर्व श्रद्धा, उल्लास और भाईचारे के साथ मनाया जा रहा है। सुबह से ही मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज अदा करने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी थी। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दी और अमन-चैन की दुआ मांगी।

लेकिन Eid-ul-Adha के बीच मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal Bakrid Controversy) से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है, यहां धर्मरा गांव में विशेष समुदाय द्वारा गाय काट कर खाने की अफवाह फैलते ही सांप्रदायिक तनाव का माहौल बन गया। गांव के लोग डंडे लेकर सड़क पर उतर आए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस प्रशासन की टीम पहुंची है और बेकाबू हालात को काबू करने की कोशिश कर रही।

ये भी पढ़ें

 

भोपाल में तनाव क्यों फैला?

धर्मरा गांव में गाय काटने और खाने की अफवाह फैलने के बाद तनाव की स्थिति बन गई।

घटना के बाद क्या हुआ?

अफवाह फैलते ही ग्रामीण सड़क पर उतर आए, जिसके बाद पुलिस को मौके पर पहुंचना पड़ा।

क्या पुलिस मौके पर मौजूद है?

हाँ, पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर हालात को नियंत्रित करने की कोशिश कर रही है।

क्या किसी की गिरफ्तारी हुई है?

फिलहाल प्रशासन द्वारा स्थिति को शांत कराने पर ध्यान दिया जा रहा है, आधिकारिक गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं हुई है।

बकरीद का पर्व कैसे मनाया गया?

देशभर में लोगों ने नमाज अदा कर एक-दूसरे को बकरीद की मुबारकबाद दी और अमन-चैन की दुआ मांगी।