Bhopal Doctor Robbery Case: सोने का कड़ा पहनकर मिलने आया था डॉक्टर, महिला सोशल वर्कर की बिगड़ी नीयत, रच डाली ये खतरनाक साजिश

Ads

सोने का कड़ा पहनकर मिलने आया था डॉक्टर, महिला सोशल वर्कर की बिगड़ी नीयत, Bhopal Doctor Robbery Case Latest Update

  • Reported By: Sakshi Tripathi

    ,
  •  
  • Publish Date - April 14, 2026 / 05:57 PM IST,
    Updated On - April 14, 2026 / 05:57 PM IST

भोपालः Bhopal Doctor Robbery Case: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के किलोल पार्क के पास चार दिन पहले सरकारी डॉक्टर से हुई लूट केस में एक बड़ा अपडेट सामने आया है। भोपाल प्रोफेसर कॉलोनी निवासी जिला टीबी अधिकारी डॉ. मनोज वर्मा से लूट के लिए सोशल वर्कर आलिया ने भोपाल के तीन गुंडों को सुपारी दी थी। फिलहाल भोपाल की श्यामला हिल्स पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। इस मामले को लेकर और भी बड़े खुलासे होने की संभावना है।

Bhopal Doctor Robbery Case: आलिया ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि वह तलाकशुदा है। पहले पति से उसे दो बच्चे हैं। पिछले कुछ समय से वह एक एनजीओ संस्था में सोशल वर्कर के रूप में काम करती थी। दो साल पहले बोट क्लब पर डॉ. वर्मा से मुलाकात हुई थी। किसी बात पर 15 से 20 दिन पहले उनमें विवाद भी हुआ था। पहले से उसे जानकारी थी कि डॉक्टर 11 तोले सोने का कड़ा पहनते हैं, जिसके बाद उसने प्लानिंग कर साथियों के साथ वारदात को अंजाम दिया। भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने बताया कि डॉक्टर मनोज वर्मा से लूट के मामले में एक महिला और एक पुरुष आरोपी से पूछताछ चल रही है।

बता दें कि घटना 10 अप्रैल शहर के किलोल पार्क स्थित दानिश पार्लर के पास हुई थी। सुबह जब डॉक्टर मनोज वर्मा साइकिलिंग कर रहे थे। तभी बाइक सवार तीन बदमाशों ने उनकी आंखों में मिर्ची झोंक दी। बाइक से टक्कर मारकर उन्हें गिरा दिया। हमले में डॉक्टर का पैर फ्रैक्चर हो गया था। आरोपी हाथ से सोने का कड़ा लूटकर फरार हो गए थे। भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय सिंह ने यह भी बताया कि बाकी आरोपियों की भी तलाश जारी है। सायबर और क्राइम ब्रांच की टीम भी जांच में जुटी हैं। आरोपियों से पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर कैसे लूट की और कैसे डॉक्टर को टारगेट किया गया था। फिलहाल पुलिस ने चार से ज्यादा संदिग्धों से पूछताछ कर रही हैं। हालांकि, इसमें से अब तक एक महिला और एक पुरुष आरोपी होने की जानकारी मिली।

इन्हें भी पढ़ें:-