Bhopal Rameshwar Sharma News | Photo Credit: IBC24
भोपाल: Bhopal Rameshwar Sharma News भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा के विवादित बयान को लेकर पूरे प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। (Rameshwar Sharma Controversy) अब उनके भड़काऊ बोल के बाद सियासी बवाल मचा हुआ है और कांग्रेस ने इस मुद्दे को हाथों-हाथ ले लिया है और उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की जा रही है।
Bhopal Rameshwar Sharma News दरअसल, भोपाल के करौंद चौराहे पर जन्माष्टमी का एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसी कार्यक्रम में बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा भी शामिल हुए थे। इस दौरान मंच को संबोधित करते हुए अचानक विवादित बयान दे दिया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि “जब लोग कहते थे कि हम सुई तक नहीं बना सकते, तब मोदी जी ने कहा कि हम मिसाइल बनाएंगे… करौंद चौराहे पर मिसाइल लगा दो और काजी कैंप पर गिरा दो।” इस दौरान विधायक को शायद अपना बयान थोड़ा विवादित लगा तो उन्होंने बात को पलटते हुए फौरन कहा कि वो भोपाल वाले काजी कैंप की नहीं, बल्कि पाकिस्तान के इस्लामाबाद वाले काजी कैंप की बात कर रहे थे।
अब बीजेपी विधायक के इस बयान को लेकर कांग्रेस ने सरकार पर हमला बोला है। भोपाल में कांग्रेस नेशनल मीडिया कोऑर्डिनेटर अब्बास हाफिज ने कहा कि पाकिस्तान के इस्लामाबाद में काजी कैंप नाम की कोई जगह नहीं है, हमने इंटरनेट पर सर्च किया लेकिन वहां कोई काजी कैंप नाम को इलाका नहीं है। कांग्रेस के मुताबिक, रामेश्वर शर्मा ने जानबूझकर भोपाल के काजी कैंप को ही अपना निशाना बनाया है और अब विवाद से बचने के लिए झूठी सफाई दे रहे हैं।
अब्बास हाफिज ने कहा कि आपकी सोच और आपका बयान दोनों निंदनीय है। सरकार को इस मामले पर अपना स्टैंड साफ करना चाहिए। जिस इलाके में मिसाइल मारने की बात हो रही, वो मुस्लिम बाहुल्य है। बीजेपी विधायक के इस बयान को लेकर कांग्रेस ने सरकार से जवाब मांगा है।