5th Hormone India Conference Bhopal: 5वें हॉरमोन इंडिया कॉन्फ्रेंस का सफल आयोजन संपन्न.. देशभर से 1100 से ज्यादा चिकित्सकों ने की हिस्सेदारी.. पढ़ें इस प्रोग्राम का उद्देश्य

5th Hormone India Conference Bhopal: इस सफल आयोजन से भोपाल ने चिकित्सा शिक्षा एवं वैज्ञानिक गतिविधियों के राष्ट्रीय मानचित्र पर अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराई। यह सम्मेलन निश्चित रूप से मध्य भारत में हार्मोन एवं डायबिटीज के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक मील का पत्थर साबित हुआ।

5th Hormone India Conference Bhopal: 5वें हॉरमोन इंडिया कॉन्फ्रेंस का सफल आयोजन संपन्न.. देशभर से 1100 से ज्यादा चिकित्सकों ने की हिस्सेदारी.. पढ़ें इस प्रोग्राम का उद्देश्य

5th Hormone India Conference Bhopal || Image- IBC24 News File

Modified Date: February 7, 2026 / 08:09 pm IST
Published Date: February 7, 2026 8:09 pm IST
HIGHLIGHTS
  • 5वां हॉरमोन इंडिया कॉन्फ्रेंस भोपाल में संपन्न
  • 1100+ चिकित्सकों ने लिया भाग
  • हार्मोन, डायबिटीज, थायरॉयड और मेटाबॉलिक सिंड्रोम पर चर्चा

भोपाल: हार्मोन एवं डायबिटीज के क्षेत्र में नवीनतम ज्ञान और शोध को साझा करने के उद्देश्य से आयोजित 5वां हॉरमोन इंडिया कॉन्फ्रेंस का 7 एवं 8 फरवरी को होटल हयात प्लेस, भोपाल में भव्य एवं अत्यंत सफल आयोजन संपन्न हुआ। (5th Hormone India Conference Bhopal) यह प्रतिष्ठित राष्ट्रीय स्तर का सम्मेलन मध्य भारत के अब तक के सबसे बड़े और प्रभावशाली चिकित्सा सम्मेलनों में से एक सिद्ध हुआ।

सम्मेलन के आयोजन अध्यक्ष डॉ. मयूर अग्रवाल के कुशल नेतृत्व में यह आयोजन वैज्ञानिक गुणवत्ता, अकादमिक उत्कृष्टता एवं व्यावहारिक चिकित्सा ज्ञान का एक सशक्त मंच बना। उनके मार्गदर्शन में सम्मेलन ने चिकित्सकों को अद्यतन और उपयोगी क्लिनिकल इनपुट प्रदान किए।

इस दो दिवसीय सम्मेलन में मध्य प्रदेश सहित देशभर से 1100 से अधिक चिकित्सकों ने भाग लिया। एंडोक्राइनोलॉजी, हार्मोनल विकार, डायबिटीज, थायरॉयड, मेटाबॉलिक सिंड्रोम एवं संबंधित विषयों पर विशेषज्ञ व्याख्यान, पैनल चर्चाएं एवं केस आधारित सत्र आयोजित किए गए। देश के वरिष्ठ एवं प्रतिष्ठित विशेषज्ञों ने अपने अनुभव साझा किए, जिससे प्रतिभागी चिकित्सकों को दैनिक क्लिनिकल प्रैक्टिस में प्रत्यक्ष लाभ मिला।

हार्मोन और डायबिटीज से जुड़ी बीमारियों की बढ़ती चुनौती के बीच, यह सम्मेलन नवीनतम गाइडलाइंस, उपचार पद्धतियों एवं रिसर्च अपडेट से चिकित्सकों को अवगत कराने में अत्यंत उपयोगी सिद्ध हुआ। (5th Hormone India Conference Bhopal) युवा एवं अनुभवी चिकित्सकों—दोनों के लिए यह सम्मेलन ज्ञानवर्धन का सशक्त माध्यम रहा।

आयोजकों के अनुसार, हॉरमोन इंडिया कॉन्फ्रेंस का उद्देश्य न केवल अकादमिक अपडेट देना था, बल्कि बेहतर मरीज देखभाल हेतु चिकित्सकों को एक साझा मंच प्रदान करना भी था—जिसमें यह सम्मेलन पूर्णतः सफल रहा।

इस सफल आयोजन से भोपाल ने चिकित्सा शिक्षा एवं वैज्ञानिक गतिविधियों के राष्ट्रीय मानचित्र पर अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराई। यह सम्मेलन निश्चित रूप से मध्य भारत में हार्मोन एवं डायबिटीज के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक मील का पत्थर साबित हुआ।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown