Devar Bhabhi Love Story: देवर के साथ इश्क लड़ा रही थी महिला! पति को चला पता तो 3 बच्चों सहित उतारा मौत के घाट, आरोपी बोला- कई बार कहा लेकिन..
देवर के साथ इश्क लड़ा रही थी महिला! पति को चला पता तो 3 बच्चों सहित उतारा मौत के घाट, Woman's Affair with Brother-in-Law
दमोह: Devar Bhabhi Love Story मध्यप्रदेश के दमोह जिले में मगरोन थाना क्षेत्र के कबीरपुर गांव में शनिवार सुबह एक ही परिवार के चार लोगों की नृशंस हत्या से सनसनी फैल गई। पति ने कथित पारिवारिक विवाद और पत्नी के चरित्र पर संदेह के चलते सोते समय पत्नी और तीन बच्चों पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। वारदात में पत्नी समेत तीनों बच्चों की मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी पति द्वारका पटेल को पुलिस ने कुल्हाड़ी के साथ मौके से हिरासत में लिया।
Devar Bhabhi Love Story वारदात के बाद पुलिस आरोपी द्वारका पटेल को देर रात स्वास्थ्य परीक्षण के लिए बटियागढ़ अस्पताल लेकर पहुंची। कड़ी सुरक्षा के बीच उसका मेडिकल कराया गया। इस दौरान मीडिया के सवाल पर आरोपी ने पत्नी पर चरित्र को लेकर संदेह होने की बात कही। उसने दावा किया कि पत्नी छोटे भाई के संपर्क में थी और मना करने के बावजूद नहीं मान रही थी। आरोपी ने यह भी बताया कि करीब ढाई महीने पहले हुए विवाद में उसने पत्नी की गर्दन पर हंसिया से हमला किया था। उसके मुताबिक, इसके बाद भी विवाद जारी रहा और शनिवार सुबह उसने पत्नी व बच्चों पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान खेमा पटेल (पत्नी), उर्मिला पटेल (7), उमेश पटेल (4) और राजा पटेल (1) के रूप में हुई है। मृतका के पिता ने बताया कि द्वारका और खेमा के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। विवाद के चलते बेटी कुछ समय मायके में भी रही थी और कुछ दिन पहले ही ससुराल लौटी थी। परिजनों के मुताबिक, खेमा ने पूर्व में पति के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। मृतका के चाचा ने आरोप लगाया कि द्वारका को अपनी पत्नी और छोटे भाई के बीच प्रेम संबंध होने का संदेह था। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच आए दिन विवाद होता था। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है और हत्या की वास्तविक वजह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी।
एसपी समेत पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे
चार लोगों की हत्या की सूचना मिलते ही दमोह पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसपी ने बताया कि सुबह सूचना मिलने पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा था। आरोपी को कुल्हाड़ी के साथ घटनास्थल से अभिरक्षा में लिया गया है। प्रारंभिक जांच में पति-पत्नी के बीच करीब एक साल से विवाद की बात सामने आई है। एसडीओपी प्रिया सिंधी ने बताया कि आरोपी पुलिस अभिरक्षा में है और मामले की लगातार जांच की जा रही है। एफएसएल टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस हत्या की वजह और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।
- Russia Ukraine War: रूस पर कहर बनकर टूटा यूक्रेन! एक रात में ही मॉस्को के अंदर दागे 2 हजार ड्रोन, यहां देखिए युद्ध की भयावह तस्वीरें
- 3 Whatsapp Accounts on iPhone: आईफोन में अब नहीं पड़ेगी दूसरे फोन की जरूरत! एक साथ चलेंगे 3 WhatsApp अकाउंट, ऐसे कर पाएंगे आसानी से मैनेज
- Raipur Ajaz Dhebar Threat News: ’50 करोड़ दो…नहीं तो मार देंगे’, छत्तीसगढ़ में पूर्व महापौर को मिली जान से मारने की धमकी, क्या बिश्नोई और अमन साव गैंग से है कनेक्शन?
- Bigg Boss Throwback: बिग बॉस के लिए नोरा ने रखी थी ये शर्त, अब जाकर हुआ ये बड़ा खुलासा!
- Kitni Coffee Peena Theek Hai: कहीं आप सुस्ती भगाने के चक्कर में ज्यादा कॉफी तो नहीं पी रहे? रोज कितने कप पीना ठीक, वरना हो सकती हैं ये परेशानियां
- India vs Bangladesh Semi Final Highlights: शेफाली के तूफानी शतक के बाद इन गेंदबाजों ने किया कमाल, टीम इंडिया की फाइनल में धमाकेदार एंट्री

Facebook


