Aslam Chamda Controversy : असलम चमड़ा के नाम पर नया विवाद! गौवंश के वेस्ट से बनाया जा रहा था मुर्गा-मछली का दाना? सड़क पर उतरे हिंदूवादी संगठन, लगाए कई चौकाने वाले आरोप

भोपाल के चर्चित 26 टन गौ मांस मामले में आरोपी असलम कुरैशी की रिहाई के बाद शहर में तनाव बढ़ गया। हिंदू संगठनों ने आरोप लगाते हुए सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया, वहीं पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल उठे।

Aslam Chamda Controversy : असलम चमड़ा के नाम पर नया विवाद! गौवंश के वेस्ट से बनाया जा रहा था मुर्गा-मछली का दाना? सड़क पर उतरे हिंदूवादी संगठन, लगाए कई चौकाने वाले आरोप

Aslam Chamda Controversy / Image Source : IBC24

Modified Date: April 29, 2026 / 08:57 am IST
Published Date: April 29, 2026 8:52 am IST
HIGHLIGHTS
  • असलम कुरैशी की रिहाई के बाद भोपाल में तनावपूर्ण स्थिति
  • हिंदू संगठनों का आरोप—चोरी-छिपे माल हटाने की कोशिश
  • पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन

भोपाल : Aslam Chamra Controversy  मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के बहुचर्चित 26 टन गौ मांस मामले में मुख्य आरोपी असलम कुरैशी उर्फ चमड़ा सोमवार को देर शाम सेंट्रल जेल से रिहा कर दिया गया था। रिहाई हाई कोर्ट की कमेटी द्वारा उस पर लगाए गए राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) को रद्द करने के बाद हुई लेकिन कल देर रात स्थिति तनावपूर्ण हो गई और असलम चमड़ा’ के नाम पर एक नया विवाद खड़ा हो गया। हिंदू उत्सव समिति और संस्कृति बचाओ मंच के कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में बिलखिरिया रोड में जुटकर सड़क जाम कर दिया और जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

( Hindu Utsav Samiti Bhopal )असलम चमड़े का माल चोरी-छिपे निकाला जा रहा

हिंदूवादी संगठनों का आरोप है कि दाने  की आड़ में असलम चमड़े का माल चोरी-छिपे निकाला जा रहा था। हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने मौके पर पहुँचकर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि स्लॉटर हाउस में गौवंश को काटकर उसका वेस्ट मटेरियल रेंडरिंग प्लांट में लाया गया था।

पुलिस कार्यवाही में आना कानी कर रही

उन्होंने आरोप लगाया है की इस वेस्ट मटेरियल से मुर्गा और मछली के खाने का दाना बनाया गया था। संगठनों का कहना है कि जैसे ही असलम की जमानत हुई, यहाँ से माल को साफ करने की कोशिश की जा रही है।  ( Chandrashekhar Tiwari Statement )कार्यकर्ताओं ने मौके पर पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए और आरोप लगाया कि पुलिस इस मामले में कार्रवाई करने में आनाकानी कर रही है।

Aslam Qureshi Release पुलिस ने लगाया था रासुका

दरअसल असलम कुरैशी को गौ मांस तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया गया था। जमानत मिलने के तुरंत बाद पुलिस ने धारा 151 के तहत गिरफ्तार कर उस पर रासुका (NSA) लगा दिया था। हालांकि, हाई कोर्ट की कमेटी ने इस मामले की समीक्षा के बाद पुलिस की इस कार्रवाई को कंफर्म नहीं किया। कमेटी का मानना है कि असलम पर लगे आरोप रासुका के दायरे में नहीं आते हैं। इसी आधार पर कमेटी ने NSA की कार्रवाई को निरस्त करते हुए उसे तुरंत रिहा करने के आदेश जारी किए।

इन्हें भी पढ़ें:-

 


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.