Bhopal ED Office Dispute : ED ऑफिस में ऐसा क्या हुआ कि कर्मचारियों के बीच मच गया बवाल? गाली-गलौज से लेकर तोड़फोड़ तक पहुंचा मामला

भोपाल स्थित ED कार्यालय में कर्मचारियों के बीच हुए विवाद ने बड़ा रूप ले लिया। गाली-गलौज और तोड़फोड़ के आरोपों के बाद एमपी नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Bhopal ED Office Dispute : ED ऑफिस में ऐसा क्या हुआ कि कर्मचारियों के बीच मच गया बवाल? गाली-गलौज से लेकर तोड़फोड़ तक पहुंचा मामला

Bhopal ED Office Dispute / Image Source : AI GENERATED

Modified Date: June 12, 2026 / 12:02 am IST
Published Date: June 12, 2026 12:02 am IST
HIGHLIGHTS
  • ED कार्यालय में कर्मचारियों के बीच विवाद के बाद हंगामा
  • गाली-गलौज और तोड़फोड़ के आरोप, मामला थाने पहुंचा
  • शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू की जांच

भोपाल :  Bhopal ED Office Dispute :  राजधानी भोपाल स्थित प्रवर्तन निदेशालय (ED) कार्यालय में कर्मचारियों के बीच हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया। आपसी कहासुनी के बाद कार्यालय परिसर में गाली-गलौज और तोड़फोड़ की घटना सामने आई है। मामले में एमपी नगर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला ?

जानकारी के अनुसार ED कार्यालय में कार्यरत दो कर्मचारियों और एक चपरासी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। MP Nagar Police Station FIR आरोप है कि विवाद बढ़ने पर कर्मचारियों नितेश धौलपुरे और मुकेश धौलपुरे ने न केवल अभद्र भाषा का प्रयोग किया, बल्कि कार्यालय में तोड़फोड़ भी की।

पीड़िता ने दर्ज कराई शिकयत

घटना के बाद पीड़ित चपरासी ने एमपी नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.