MLA Sudesh Rai Anganwadi Viral Video: आंगनबाड़ी में बच्चों को परोसा जा रहा था सिर्फ चावल, देखते ही भड़क गए ये बीजेपी विधायक, अधिकारियों को लगाईं फटकार, देखें Video

MLA Sudesh Rai Anganwadi Viral Video: आंगनबाड़ी में बच्चों को परोसा जा रहा था सिर्फ चावल, देखते ही भड़क गए ये बीजेपी विधायक, अधिकारियों को लगाईं फटकार, देखें Video

MLA Sudesh Rai Anganwadi Viral Video: आंगनबाड़ी में बच्चों को परोसा जा रहा था सिर्फ चावल, देखते ही भड़क गए ये बीजेपी विधायक, अधिकारियों को लगाईं फटकार, देखें Video

MLA Sudesh Rai Anganwadi Viral Video: आंगनबाड़ी में बच्चों को परोसा जा रहा था सिर्फ चावल, देखते ही भड़क गए ये बीजेपी विधायक, अधिकारियों को लगाईं फटकार, देखें Video /image: IBC24 file

Modified Date: September 10, 2026 / 12:06 pm IST
Published Date: September 10, 2026 12:05 pm IST
HIGHLIGHTS
  • आंगनबाड़ी में सिर्फ चावल!
  • भड़के BJP विधायक लगाई फटकार
  • जिम्मेदारों पर कार्रवाई के निर्देश

सीहोर। MLA Sudesh Rai Anganwadi Viral Video: सरकार कुपोषण के खिलाफ करोड़ों रुपये खर्च कर योजनाएं चला रही है लेकिन जमीनी स्तर पर व्यवस्थाओं की हकीकत सवाल खड़े कर रही है। एक ऐसा ही मामला एमपी के सीहोर जिले से सामने आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। दरअसल, सीहोर के भाजपा विधायक सुदेश राय ( MLA Sudesh Rai Anganwadi Inspection) आंगनबाड़ी का औचक निरीक्षण करने पहुंचे थे। इस दौरान भोजन के नाम पर सिर्फ चावल देखकर विधायक भड़क गए। उन्होंने ने संबंधित अधिकारी को कॉल कर फटकार लगाईं।

औचक निरीक्षण में खुली पोल (Sehore Anganwadi Viral Video)

सीहोर विधायक सुदेश राय ने श्यामपुर तहसील के ग्राम बिछिया में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विधायक को बच्चों को परोसे जाने वाले भोजन के नाम पर सिर्फ नाम मात्र चावल दिखे। आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों को जिस तरह भोजन दिया जा रहा था, उसने पूरी व्यवस्था की पोल खोल दी। सुदेश राय ने आंगनबाड़ी सहायिका से पूछा तो संतोषजनक जवाब नही मिला।

जिम्मेदारों पर तुरंत कार्रवाई करें (Anganwadi Food News)

MLA Sudesh Rai Anganwadi Viral Video इस पर नाराज विधायक ने संबंधित अधिकारी को फोन लगाकर फटकार कागाई। विधायक ने संबंधित अधिकारी को फोन पर कहा- आंगनबाड़ी में बच्चों के लिए मात्र चावल है, हम आपको फोटो भेज रहे.., इसके साथ ही विधायक ने कहा कि जिम्मेदारों पर तुरंत कार्रवाई करें। मामले का वीडियो (Sehore Anganwadi Viral Video) सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

 

 

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.