Bhopal Hamidia Hospital News: राजधानी के नामी अस्पताल में मचा हंगामा, इन कर्मचारियों ने एक साथ छोड़ी नौकरी, चाभी भी ले गए, मरीजों को हो रही भारी दिक्कत

Bhopal Hamidia Hospital News: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है।

Bhopal Hamidia Hospital News: राजधानी के नामी अस्पताल में मचा हंगामा, इन कर्मचारियों ने एक साथ छोड़ी नौकरी, चाभी भी ले गए, मरीजों को हो रही भारी दिक्कत

bhopal hospital/ image source: IBC24

Modified Date: March 27, 2026 / 09:17 am IST
Published Date: March 27, 2026 9:17 am IST

Bhopal Hamidia Hospital News: भोपाल: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। दरअसल,  भोपाल के हमीदिया अस्पताल में पिछले 6 महीने से वेतन नहीं मिलने के कारण लिफ्ट ऑपरेटर्स ने एक साथ नौकरी छोड़ दी है। अस्पताल की कुल 24 लिफ्टें अब बंद हैं और कर्मचारी चाबियाँ भी अपने साथ ले गए हैं। इस वजह से अस्पताल में आने वाले मरीज और उनके परिजन रोजाना परेशानियों का सामना कर रहे हैं। अस्पताल के 11 मंजिला भवन में मरीजों और स्टाफ के लिए सीढ़ियों का उपयोग करना अब मुश्किल हो गया है।

Lift Operators Resign: 11 मंजिल तक सीढ़ियाँ चढ़ना मुश्किल

विशेष रूप से हार्ट पेशेंट, गंभीर रोग से पीड़ित मरीज, गर्भवती महिलाएं और बुजुर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। मरीजों को ओपीडी, आईसीयू, लैब और अन्य विभागों तक पहुँचने के लिए लंबी दूरी की सीढ़ियाँ चढ़नी पड़ रही हैं। अस्पताल के बाहर भी लोग लिफ्ट की सुविधा बंद होने से नाराजगी जता रहे हैं। अस्पताल प्रशासन ने कर्मचारियों के इस्तीफे के बाद अस्थायी व्यवस्था करने की कोशिश की, लेकिन मरीजों और परिजनों के लिए सुविधा अब भी बाधित है।

Hospital Lifts Closed: हार्ट पेशेंट, गर्भवती, बुजुर्ग प्रभावित

स्थानीय प्रशासन और अस्पताल प्रबंधन के बीच भी तनाव की स्थिति बन गई है। अस्पताल प्रशासन ने मीडिया से कहा कि कर्मचारियों के वेतन की समस्या जल्द सुलझाई जाएगी और लिफ्ट संचालन बहाल किया जाएगा। फिलहाल, मरीजों को सुरक्षा और सुविधा के लिए विशेष ध्यान देने के निर्देश जारी किए गए हैं। नागरिकों का कहना है कि ऐसे मामलों में प्रशासन को जल्दी हस्तक्षेप करना चाहिए, ताकि गंभीर मरीजों और बुजुर्गों को कोई परेशानी न हो।

इन्हें भी पढ़ें :-


लेखक के बारे में

पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।