Bhopal Love Jihad Case : आशीष पांडेय के पीछे छिपा था आसिफ रजा! पहचान छिपाकर किया हिंदू युवती का शिकार, फिर प्रेग्नेंट होने पर कर दी ऐसी डिमांड

Ads

भोपाल में एक युवती ने युवक पर पहचान छिपाकर संबंध बनाने, गर्भवती होने के बाद धर्म परिवर्तन का दबाव डालने और धमकी देने का आरोप लगाया है। मामले में तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने तलाश तेज कर दी है।

  •  
  • Publish Date - April 6, 2026 / 10:30 PM IST,
    Updated On - April 6, 2026 / 10:32 PM IST

Bhopal Love Jihad Case / Image Source : FILE

HIGHLIGHTS
  • आरोपी ने कथित रूप से अपनी पहचान बदलकर युवती से दोस्ती की।
  • गर्भवती होने के बाद पीड़िता ने शादी की बात उठाई तो विवाद सामने आया।
  • पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर विशेष टीम बनाई।

भोपाल: Bhopal Love Jihad Case मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में लव जिहाद का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ एक युवक ने अपनी असली पहचान छिपाकर एक युवती का लंबे समय तक शोषण किया। आरोपी आसिफ रजा ने खुद को आशीष पांडेय बताकर युवती से दोस्ती की और उसे प्रेम जाल में फंसाया। अब पीड़िता ने सामने आकर अपनी आपबीती सुनाई है, जिसमें उसने आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर पुलिस प्रशासन पर भी सवाल उठाए हैं। इस पूरे मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उनकी तलाशी शुरू कर दी है।

पहचान छिपाकर किया शोषण

मिली जानकारी के अनुसार, आसिफ रजा ने पहले अपनी पहचान आशीष पांडेय बताकर युवती से दोस्ती की। दोस्ती के बाद आरोपी युवती से शारीरिक संबंध बनाए, जिससे वह गर्भवती हो गई। Bhopal Crime News गर्भवती होने के बाद युवती ने युवक से शादी करने की बात कही और आसिफ की सच्चाई युवती के सामने आ गई। सच्चाई सामने आते ही आरोपी उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगा।

धर्म न बदलने पर गर्भपात कराने की बात

युवती ने जब धर्म बदलने से इंकार किया तो युवक ने उसे गर्भपात कराने की बात कही। इतना ही नहीं, पीड़िता ने आरोपी के दोस्तों पर भी पीड़िता को डराने-धमकाने के आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने बताया कि उसने एक महीने पहले एफआईआर दर्ज कराई थी, लेकिन अब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

आरोपियों की तलाश के लिए बनाई गई टीम

इस मामले पर भोपाल पुलिस कमिश्नर ने स्पष्ट किया है कि महिला थाने में तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की सरगर्मी से तलाश के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं। पुलिस का दावा है कि वह जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लेंगे। फिलहाल, पीड़िता ने प्रशासन से अपनी सुरक्षा और दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग की है।

इन्हे भी पढ़ें:-

 

मामला किस शहर का है?

मामला भोपाल का है।

पीड़िता ने आरोपी पर क्या आरोप लगाए हैं?

पहचान छिपाने, शोषण, धर्म परिवर्तन का दबाव और धमकी देने के आरोप लगाए हैं।

पुलिस ने क्या कार्रवाई की है?

तीन आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर तलाश के लिए विशेष टीम बनाई गई है।