Bhopal Water Crisis: इंदौर घटना के बाद पूरे प्रदेश में वाटर ऑडिट करेगी कांग्रेस! राजधानी के इस इलाके में पहुंचे PCC चीफ सरकार पर साधा निशाना

Bhopal Water Crisis: इंदौर घटना के बाद पूरे प्रदेश में वाटर ऑडिट करेगी कांग्रेस! राजधानी के इस इलाके में पहुंचे PCC चीफ सरकार पर साधा निशाना

Bhopal Water Crisis: इंदौर घटना के बाद पूरे प्रदेश में वाटर ऑडिट करेगी कांग्रेस! राजधानी के इस इलाके में पहुंचे PCC चीफ सरकार पर साधा निशाना

Bhopal Water Crisis/Image Source: Jitu Patwari

Modified Date: January 12, 2026 / 09:59 pm IST
Published Date: January 12, 2026 9:57 pm IST
HIGHLIGHTS
  • भोपाल में पानी में मरे चूहे!
  • जीतू पटवारी ने किया वॉटर ऑडिट
  • सरकार पर तीखा हमला

भोपाल: Bhopal Water Crisis: मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सोमवार को राजधानी भोपाल में पेयजल संकट को लेकर बड़ा हमला बोला। उन्होंने मंत्री विश्वास सारंग के विधानसभा क्षेत्र में वॉटर ऑडिट करते हुए सरकार को खुली चुनौती दी। पटवारी ने आरोप लगाया कि भोपाल में नलों से कीड़े युक्त, बदबूदार और दूषित पानी आ रहा है, यहां तक कि पीने के पानी में मरे हुए चूहे तक मिलने की घटनाएं सामने आई हैं।

जीतू पटवारी ने किया वॉटर ऑडिट (Jitu Patwari Statement)

Bhopal Water Crisis: जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री को चुनौती देते हुए कहा कि 23 मौतों के बाद भी आपकी सरकार कुंभकर्णीय नींद में सो रही है। जो काम सरकार को करना चाहिए, वह आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं को करना पड़ रहा है। जागो मोहन, जागो। कांग्रेस ने राजधानी में गंदे पानी का रियलिटी टेस्ट किया। PCC चीफ जीतू पटवारी ने पहले वार्ड क्रमांक 25 (बाणगंगा) का निरीक्षण किया, जहां नलों से दूषित और कीड़े युक्त पानी निकलता पाया गया। इसके बाद उन्होंने नरेला विधानसभा के वार्ड क्रमांक 75, 76, 77, 78 और 79 (नवाब कॉलोनी) सहित अन्य इलाकों का दौरा किया। यहां भी स्थिति बेहद गंभीर पाई गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि वे लंबे समय से गंदे पानी की शिकायत नगर निगम और प्रशासन से कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

पूरे प्रदेश में वॉटर ऑडिट का ऐलान (Bhopal Dirty Water)

Bhopal Water Crisis: निरीक्षण के दौरान जीतू पटवारी ने आरोप लगाया कि सीवर लाइन के समानांतर पेयजल पाइपलाइन बिछाई गई है, जिसके कारण सीवेज मिश्रित पानी घरों तक पहुंच रहा है। यह सीधे तौर पर नागरिकों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ है। PCC चीफ जीतू पटवारी ने कहा कि नागरिकों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना सरकार का संवैधानिक दायित्व है, लेकिन भोपाल नगर निगम और प्रदेश की भाजपा सरकार इस गंभीर जनस्वास्थ्य संकट पर पूरी तरह उदासीन है। कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी। उन्होंने ऐलान किया कि अब पूरे मध्यप्रदेश के हर वार्ड में वॉटर ऑडिट किया जाएगा और जब तक प्रदेशवासियों को शुद्ध पेयजल नहीं मिलेगा तब तक कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।