CM Dr. Yadav On Bus Accident: खाई में गिरी अमरनाथ यात्रा से श्रद्धालुओं को लेकर आ रही बस, एमपी के इतने लोग हुए घायल, सीएम डॉ. मोहन यादव ने घटना पर जताया दुख

CM Dr. Yadav On Bus Accident: मंदसौर की बस के दुर्घटनाग्रस्त होने पर मध्य प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने दुख जताया है।

CM Dr. Yadav On Bus Accident: खाई में गिरी अमरनाथ यात्रा से श्रद्धालुओं को लेकर आ रही बस, एमपी के इतने लोग हुए घायल, सीएम डॉ. मोहन यादव ने घटना पर जताया दुख

CM Dr. Yadav On Bus Accident/Image Credit: AI

Modified Date: July 28, 2026 / 03:26 pm IST
Published Date: July 28, 2026 3:26 pm IST

CM Dr. Yadav On Bus Accident: भोपाल: अमरनाथ यात्रा से श्रद्धालुओं को वापस लेकर आ रही मंदसौर की एक बस के बालटाल से श्रीनगर के बीच अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। इस हादसे में 40 श्रद्धालु घायल हो गए हैं, जिसमें से 18 मध्य प्रदेश से बताए जा रहे हैं और बाकी अन्य राजस्थान के रहने वाले हैं। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है।

सीएम डॉ. यादव ने जताया दुख

वहीं अमरनाथ यात्रा से श्रद्धालुओं को वापस लेकर आ रही मंदसौर की बस के दुर्घटनाग्रस्त होने पर मध्य प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने दुख जताया है। (CM Dr. Yadav On Bus Accident) सीएम डॉ. यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि, अमरनाथ यात्रा से श्रद्धालुओं को वापस लेकर आ रही मंदसौर की एक बस के बालटाल से श्रीनगर के बीच दुर्घटनाग्रस्त होने का समाचार दुखद है।

सीएम डॉ. यादव ने आगे लिखा कि, सभी यात्रियों के कुशलक्षेम के बारे में जानकारी प्राप्त की है। घायलों के उपचार एवं सभी प्रभावितों से संपर्क के लिए उज्जैन संभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। अधिकारियों की एक टीम भी भेजी जा रही है। ईश्वर से सभी घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना है।

कैसे हुआ हादसा?

CM Dr. Yadav On Bus Accident: मिली जानकारी के अनुसार, ये हादसा गांदरबल जिले के गुंड के हरिगनीवान इलाके में हुई है, जहां अमरनाथ यात्रा (Amarnath Yatra) पर जा रहे 50 श्रद्धालुओं से भरी एक बस गांदरबल जिले के गुंड के हरिगनीवान इलाके में ‘S’ मोड़ के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई और सिंध नदी के किनारे लगभग 20 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में 10 से ज्यादा श्रद्धालु घायल बताए जा रहें है। हादसे की सूचना मिलते ही CRPF, ITBP और जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवान तुरंत मौके पर पहुँचे, सभी घायल यात्रियों को बचाया और इलाज के लिए उन्हें कंगन अस्पताल पहुँचाया।

ITBP ने सोश्स्ल मीडिया पर दी जानकारी

ITBP ने अपने सोशल मीडिया X पर पोस्ट शेयर किया है, जिसमें लिखा है कि- तेज़ी से कार्रवाई, जानें बचाईं! (CM Dr. Yadav On Bus Accident) बालटाल से श्रीनगर जा रही एक बस, जिसमें लगभग 50 अमरनाथ यात्री सवार थे, हरिगानीवान के ‘S’ मोड़ के पास दुर्घटनाग्रस्त (Jammu Kashmir Bus Accident) हो गई और सिंध नदी के किनारे लगभग 20 मीटर गहरी खाई में गिर गई। ITBP और CRPF के जवानों ने तेज़ी से सभी यात्रियों को बचाया।

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.