Home » Madhya Pradesh » CM Mohan Yadav Amount Transfer: A big gift from MP government to these families
CM Mohan Yadav Amount Transfer: इन परिवारों को एमपी सरकार की बड़ी सौगात! सीएम मोहन आज करेंगे 600 करोड़ की सहायता राशि का वितरण, इतने परिवारों को मिलेगा आर्थिक सहारा
Ads
इन परिवारों को एमपी सरकार की बड़ी सौगात...CM Mohan Yadav Amount Transfer: A big gift from MP government to these families! CM Mohan will
भोपाल: CM Mohan Yadav Amount Transfer: मध्य प्रदेश सरकार श्रमिक कल्याण को लेकर लगातार गंभीर पहल कर रही है। इसी कड़ी में आज मुख्यमंत्री मोहन यादव धार जिले के उमरबन से एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम के तहत अनुग्रह सहायता योजना के अंतर्गत श्रमिक परिवारों को बड़ी राहत देने जा रहे हैं।
CM Mohan Yadav Amount Transfer: मुख्यमंत्री मोहन यादव आज सिंगल क्लिक के माध्यम से अनुग्रह सहायता योजना के कुल 27,523 प्रकरणों में करीब 600 करोड़ रुपये की राशि श्रमिक परिवारों के खातों में सीधे अंतरित करेंगे। यह कार्यक्रम राज्य सरकार की श्रमिकों के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
CM Mohan Yadav Amount Transfer: राशि वितरण का यह मुख्य कार्यक्रम धार जिले के उमरबन में आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही प्रदेशभर में लाभार्थी परिवारों से वर्चुअल माध्यम से संवाद भी किया जाएगा।
CM Mohan Yadav Amount Transfer: राज्य सरकार की इस योजना के अंतर्गत अब तक 6,81,000 से अधिक मामलों में कुल ₹6,432 करोड़ रुपये से अधिक की राशि श्रमिकों को दी जा चुकी है, जो इस योजना की व्यापकता और प्रभाव को दर्शाता है।