Contract Employees Latest News Today: संविदा कर्मचारियों को नए साल की सौगात, प्रदेश सरकार ने 2024 के अखिरी दिन खुशियों से भर दी झोली
Contract Employees Latest News Today: संविदा कर्मचारियों को नए साल की सौगात, डबल इंजन की सरकार ने 2024 के अखिरी दिन खुशियों से भर दी झोली

Contract Employees Latest News: नियमितीकरण की राह देख रहे संविदा कर्मचारियों के लिए खुला खुशियों का पिटारा / Image Source: IBC24 Customized
भोपाल: Contract Employees Latest News Today लंबे समय से नियमितीकरण सहित अन्य मांगों की पूर्ति की आस लगाए बैठे अतिथि शिक्षकों को प्रदेश सरकार ने नए साल से पहले बड़ी सौगात दी है। सरकार ने शिक्षक भर्ती के नियमों में बदलाव करते हुए अतिथि शिक्षकों के आरक्षण के दायरे को बढ़ाने का फैसला किया है। इस संबंध में सरकार ने नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है। सरकार का ये फैसला अतिथि शिक्षकों के लिए नए साल की सौगात से कम नहीं है।
Contract Employees Latest News Today मिली जानकारी के अनुसार सरकार ने शिक्षक भर्ती के नियमों में बदलाव करते हुए अतिथि शिक्षक के तौर पर काम करने वालों को शिक्षक भर्ती में 50 प्रतिशत आरक्षण देने का फैसला किया है। इसके साथ ही सरकार ने ये शर्त रखी है कि न्यूनतम तीन शैक्षणिक सत्रों और न्यूनतम 200 दिवस के लिए मध्यप्रदेश शासन द्वारा संचालित शासकीय विद्यालयों में अतिथि शिक्षक के रूप में कार्य किया होना चाहिए।
वहीं, अतिथि शिक्षकों के लिए आरक्षित पदों की पूर्ति नहीं हो पाने की स्थिति में, रिक्त पदों को अन्य पात्र अभ्यर्थियों द्वारा भरा जाएगा। ज्ञात हो कि अतिथि शिक्षक लंबे समय से शिक्षक भर्ती में कोटा, नियमितीकरण सहित कई मांगों को लेकर प्रदर्शन करते रहे हैं। आखिर कार साल 2024 के जाते-जाते सरकार ने उनकी मांगों पर मुहर लगा ही दी।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ):
"अतिथि शिक्षकों को शिक्षक भर्ती में कितना आरक्षण दिया गया है?"
सरकार ने शिक्षक भर्ती में अतिथि शिक्षकों को 50 प्रतिशत आरक्षण देने का फैसला किया है।
"अतिथि शिक्षक बनने के लिए किन शर्तों को पूरा करना जरूरी है?"
अतिथि शिक्षक के लिए न्यूनतम तीन शैक्षणिक सत्र और न्यूनतम 200 दिनों तक मध्यप्रदेश सरकार द्वारा संचालित शासकीय विद्यालयों में कार्य अनुभव होना चाहिए।
"अगर अतिथि शिक्षकों के लिए आरक्षित पद खाली रह जाते हैं, तो क्या होगा?"
यदि अतिथि शिक्षकों के लिए आरक्षित पदों की पूर्ति नहीं हो पाती है, तो ये पद अन्य पात्र अभ्यर्थियों द्वारा भरे जाएंगे।
"अतिथि शिक्षक कब से अपनी नियमितीकरण की मांग कर रहे थे?"
अतिथि शिक्षक लंबे समय से नियमितीकरण और भर्ती में आरक्षण जैसी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे।
"क्या सरकार का ये फैसला सभी अतिथि शिक्षकों पर लागू होगा?"
हां, यह फैसला उन सभी अतिथि शिक्षकों पर लागू होगा जिन्होंने तय मानदंडों को पूरा किया है।
Contract Employees Latest News Today by dilliwar.deepak on Scribd
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
लेखक के बारे में
"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"
और भी पढ़ें...Web Title: Contract Employees Latest News Today: Govt Changes Shikshak Bharti Rules | Good News for Atithi Shikshak
भोपाल
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई
01 Oct 2026 | 11:12 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm