Vande Bharat: दतिया उपचुनाव का ‘दंगल’.. किसका मंगल? मतगणना का काउंटडाउन हुआ शुरू, जानिए भाजपा या कांग्रेस किसका पलड़ा भारी?

Datia By-Election 2026 Update: दतिया उपचुनाव के महासंग्राम के बाद अब सभी की निगाहें इसके नतीजों पर टिकी हैं।

Vande Bharat: दतिया उपचुनाव का ‘दंगल’.. किसका मंगल? मतगणना का काउंटडाउन हुआ शुरू, जानिए भाजपा या कांग्रेस किसका पलड़ा भारी?

Datia By-Election 2026 Update/Image Credit: AI

Modified Date: August 2, 2026 / 11:58 pm IST
Published Date: August 2, 2026 11:58 pm IST
HIGHLIGHTS
  • दतिया उपचुनाव के महासंग्राम के बाद अब सभी की निगाहें इसके नतीजों पर टिकी हैं।
  • सोमवार 3 अगस्त को ठीक 8 बजे से मतगणना की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
  • मतगणना को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

Datia By-Election 2026 Update: भोपाल:दतिया उपचुनाव के महासंग्राम के बाद अब सभी की निगाहें इसके नतीजों पर टिकी हैं, जिसके लिए प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। ठीक 8 बजे से मतगणना की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी, जिसको लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

दतिया के शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में वोटों की गिनती होगी। सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती की जाएगी और उसके बाद EVM से वोट की गिनती होगी। मतगणना के लिए 22 काउंटिंग टेबल बनाए गए है। काउंटिंग की पूरा प्रक्रिया 15 राउंड में संपन्न होगी जिसके लिए करीब 350 अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। (Datia By-Election 2026 Update) कलेक्टर समेत जिला प्रशासन के आला अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था से लेकर सभी इंतजामों को चाक चौबंद कर लिया है।

दतिया विधानसभा सीट से राजेंद्र भारती कांग्रेस विधायक थे लेकिन एफडी घोटाला में 3 साल की सजा के चलते उनकी विधानसभा सदस्यता समाप्त हो गई जिसके चलते इस सीट पर उपचुनाव कराए गए। जिसमें मुख्य मुकाबला बीजेपी के आशुतोष तिवारी और कांग्रेस के कुंवर घनश्याम सिंह के बीच है।

Datia By-Election 2026 Update:  चुनाव में बीजेपी की रणनीति की अगर बात करें तो दतिया में मोहन सरकार के 25 कैबिनेट मंत्रियों ने प्रचार किया। 92 प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी ने कैंप किया। खुद CM मोहन यादव ने दतिया के 3 दौरे कर चुनाव प्रचार किया। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने इसकी मॉनिटरिंग की। डिप्टी CM जगदीश देवड़ा ने भी ताबड़तोड़ रैलियां की, रोड-शो, जनसभाएं और बूथ मैनेजमेंट कर बीजेपी प्रत्याशी के पक्ष में माहौल बनाया।

वहीं कांग्रेस की रणनीति की पूरी कमान PCC चीफ जीतू पटवारी ने संभाले रखी। दतिया में जगह-जगह लगातार कैंप किया। गांव-गांव, शहर-शहर जनसंपर्क रोड-शो और जन सभाएं की चुनाव प्रचार के लिए दिग्विजय सिंह ने भी मोर्चा संभाला। 10 पूर्व मंत्री, मौजूदा विधायक और पूर्व विधायक भी प्रचार में जुटे। जीतू पटवारी ने कांग्रेस की जीत का दावा किया।

दतिया अनुसूचित जाति के लिए रिजर्व सीट नहीं है लेकिन यहां दलित वोट 18-20% के आसपास है, जो निर्णायक हो सकता है। (Datia By-Election 2026 Update) यही वजह है कि दतिया के दंगल में चंद्रशेखर आजाद की आजाद समाज पार्टी ने भी दांव आजमाया है। दामोदर यादव को पार्टी ने मैदान में उतारा है। नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद भी प्रचार के लिए तीन बार दतिया आ चुके हैं। आजाद समाज पार्टी की नजर दलित और बैकवर्ड वोट बैंक को टार्गेट करने की है। दलित वोट बंटेगा या नहीं ये बड़ा सवाल है अगर बंटा तो कांग्रेस को इसका सीधा नुकसान हो सकता है।

Datia By-Election 2026 Update:  दतिया विधानसभा सीट के बीते 20 साल के रिकॉर्ड की अगर बात करें तो 2003 में BJP के राम दयाल प्रभाकर चुनाव जीते थे। उसके बाद 2008 से लेकर 2013 और 2018 के विधानसभा चुनाव में नरोत्तम मिश्रा लगातार तीन बार दतिया सीट से निर्वाचित हुए लेकिन 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के राजेंद्र भारती से नरोत्तम 7,742 वोट से हार गए। दतिया सीट से सबसे बड़ी जीत 2013 में नरोत्तम मिश्रा ने दर्ज की थी। 11,697 वोट से कांग्रेस प्रत्याशी को हराया था। सबसे करीबी जीत भी नरोत्तम मिश्रा ने 2018 में दर्ज की और सिर्फ 2,656 वोटों से चुनाव जीत पाए।

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.