MP Crime News: किसी और के साथ सेक्स कर रही थी प्रेमिका! आपत्तिजनक हालत में देखकर ठनका प्रेमी का माथा, दे डाली ये खौफनाक सजा

किसी और के साथ सेक्स कर रही थी प्रेमिका! आपत्तिजनक हालत में देखकर ठनका प्रेमी का माथा, Lover Caught Woman With Another Man

MP Crime News: किसी और के साथ सेक्स कर रही थी प्रेमिका! आपत्तिजनक हालत में देखकर ठनका प्रेमी का माथा, दे डाली ये खौफनाक सजा
Modified Date: August 3, 2026 / 12:10 am IST
Published Date: August 2, 2026 11:29 pm IST

झाबुआ। MP Crime News: एमपी के झाबुआ जिले में कथित प्रेम प्रसंग को लेकर हिंसा का एक गंभीर मामला सामने आया है। एक महिला के साथ दूसरे व्यक्ति के घर में होने की जानकारी मिलने पर कथित प्रेमी ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

MP Crime News: प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना पेटलावद क्षेत्र की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी देवा, जो सरदारपुर जनपद अध्यक्ष का पति है, ने महिला को एक अन्य व्यक्ति के साथ घर में आपत्तिजनक स्थिति में देखा। इसके बाद दोनों के बीच विवाद हुआ और मारपीट की घटना हुई। मारपीट में घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना का कथित वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसे पुलिस ने जांच के दायरे में लिया है। पुलिस का कहना है कि वीडियो की सत्यता और घटना से जुड़े सभी तथ्यों की जांच की जा रही है।

पेटलावद पुलिस ने मामले में प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज कर ली है। अधिकारियों के अनुसार, सभी पहलुओं की जांच के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि जांच पूरी होने से पहले सोशल मीडिया पर प्रसारित अपुष्ट जानकारियों पर विश्वास न करें।


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।