New Guidelines for Schools: शिक्षा विभाग ने स्कूलों को लेकर जारी किया नया निर्देश, अब जिला कलेक्टर नहीं ले पाएंगे इस संबंध में फैसला

New Guidelines for Schools: शिक्षा विभाग ने स्कूलों को लेकर जारी किया नया निर्देश, अब जिला कलेक्टर नहीं ले पाएंगे इस संबंध में फैसला

New Guidelines for Schools: शिक्षा विभाग ने स्कूलों को लेकर जारी किया नया निर्देश, अब जिला कलेक्टर नहीं ले पाएंगे इस संबंध में फैसला

MP School Timings Changed । Image Credit: File Image

Modified Date: December 28, 2023 / 12:21 pm IST
Published Date: December 28, 2023 12:21 pm IST

भोपाल: New Guidelines for Schools मध्यप्रदेश के कई जिलों में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है, जिसके चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। हालात को देखते हुए कई जिलों में स्कूलों के टाइम टेबल में बदलाव किया गया है। लेकिन अब शिक्षा विभाग ने स्कूलों के लिए नई गाइलाइन जारी की है, जिसके तहत जिला कलेक्टर अपनी मर्जी से टाइम टेबल में बदलाव नहीं कर सकेंगे। बता दें कि प्रदेश में 31 दिसंबर से 5 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश रहेगा।

Read More: Donate For Desh: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गाँधी ने भी किये 1 लाख 38 हजार रुपये डोनेट.. सरकार को बताया तानाशाह

New Guidelines for Schools शिक्षा विभाग की ओर से जारी नई गाइडलाइन में कहा गया है कि शीतकाल और ग्रीष्मकाल में स्कूल के समय में बदलाव अब कलेक्टर अपने स्तर पर नहीं कर सकेंगे। शीतलहर,कोल्ड-डे और ग्रीष्मकाल में अधिक तापमान, हीट-वेव की स्थिति में स्कूलों के समय परिवर्तन संबंधित आदेश स्वतः संज्ञान लेकर जारी न किए जाएं। पहले स्कूलों में प्रतिनिधियों और अभिभावकों से चर्चा की जाए, फिर आयुक्त लोक शिक्षण या संचालक राज्य शिक्षा केंद्र से सहमति ली जाए।

Read More: CM Dr. Mohan On Guna Accident: गुना रवाना हुए सीएम डॉ यादव, कहा- इस घटना में जो भी जिम्मेदार है उसे नहीं छोड़ेंगे

बता दें कि कड़ाके की ठंड को देखते हुए कई जिले में स्कूलों में टाइम टेबल में बदलाव किया गया था। लेकिन शिक्षा विभाग के निर्देश के बाद अब ये अधिकार जिला कलेक्टर्स के हाथों से छिन गया है।

Read More: Fire In Bhilai Steel Plant: भिलाई इस्पात संयंत्र में हुआ बड़ा हादसा, रॉ मटेरियल डिपार्टमेंट में लगी भीषण आग

 

 

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"