Forest Department E-Attendance: ई-अटेंडेंस की बाध्यता खत्म! इन कर्मचारियों को नहीं लगानी होगी ऑनलाइन हाजिरी, इस वजह से लिया गया बड़ा फैसला

ई-अटेंडेंस की बाध्यता खत्म! इन कर्मचारियों को नहीं लगानी होगी ऑनलाइन हाजिरी, Forest Department Employees will not have to put e-attendance

Forest Department E-Attendance: ई-अटेंडेंस की बाध्यता खत्म! इन कर्मचारियों को नहीं लगानी होगी ऑनलाइन हाजिरी, इस वजह से लिया गया बड़ा फैसला
Modified Date: September 22, 2026 / 10:53 pm IST
Published Date: September 22, 2026 10:52 pm IST

भोपाल। Forest Department Employees e-attendance मध्यप्रदेश में ई-अटेंडेंस को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। फील्ड में तैनात वन अमले को ई-अटेंडेंस से राहत दी गई है। वन विभाग ने रेंजर, डिप्टी रेंजर, वनपाल और वनरक्षकों के लिए ई-अटेंडेंस की बाध्यता खत्म कर दी है। फील्ड ड्यूटी की प्रकृति को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।

Forest Department Employees e-attendance विभाग के इस निर्णय के बाद जंगल और मैदानी क्षेत्रों में लगातार भ्रमण कर ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों को ई-अटेंडेंस दर्ज करने की अनिवार्यता नहीं रहेगी। वहीं वन विभाग के अन्य अधिकारी-कर्मचारियों के लिए ई-अटेंडेंस अनिवार्य रहेगा। विभाग ने फील्ड में तैनात अमले की कार्यप्रणाली और ड्यूटी की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए यह छूट दी है।


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।