भोपाल। Bhopal News: मंत्री विजय शाह के विवादित बयान पर अब सैन्य अधिकारियों की नाराजगी सामने आई है। मंत्री शाह के बयान पर पहली बार एक्स सैन्य अधिकारियों ने प्रेस कांफ्रेंस कर अपनी नाराजगी जताई है। पीसीसी भोपाल में रिटायर्ड सैन्य अधिकारी मेजर जनरल श्याम श्रीवास्तव , विंग कमांडर अरुण पाण्डेय ने मंत्री शाह के बयान को सेना के लिए बेहद अपमानजनक बताया।
उन्होंने कहा कि, सब भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम की तारीफ कर रहे है और प्रदेश सरकार के मंत्री इस तरह अपमानित कर रहे है इसे किसी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। रिटायर सैन्य अधिकारियों ने अब तक मंत्री पर कार्रवाई न होने पर नाराजगी और हैरानी जताई है।
Bhopal News: इसके साथ उन्होंने कहा कि, अगर जल्द ही सरकार एक्शन नहीं लेती है तो पूरे देश में एक्स सैन्य जवान और अधिकारी सड़को पर उतरकर विरोध जताएंगे। अधिकारियों ने कहा कि कोर्ट ने मामलें में खुद संज्ञान लिया, हम इसकी तारीफ करते है अब ऐसे बयान देने वालो को कड़ी से कड़ी सका मिले।
मंत्री विजय शाह के विवादित बयानों से रिटायर्ड सैन्य अधिकारियों ने क्या मांग की है?
पूर्व सैन्य अधिकारियों ने सरकार से तत्काल मंत्री के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है और चेतावनी दी है कि यदि ऐसा नहीं हुआ तो वे देशभर में विरोध करेंगे।
क्या सरकार ने अब तक मंत्री विजय शाह पर कोई कार्रवाई की है?
अब तक कोई आधिकारिक कार्रवाई नहीं हुई है, जिस पर पूर्व अधिकारियों ने हैरानी जताई है।
क्या रिटायर्ड सैन्य अधिकारी आगे भी विरोध करेंगे?
अगर कार्रवाई नहीं हुई, तो पूरे देश में पूर्व सैन्य अधिकारी और जवान विरोध प्रदर्शन कर सकते हैं।