Bhopal Crime News: राजधानी में किराना व्यापारी की गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंप, पुलिस ने शुरू की जांच
Bhopal Crime News: भोपाल में एक किराना व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इस वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।
Bhopal Crime News|| Image- IBC24 News File
- भोपाल में एक किराना व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है।
- इस वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।
- कारोबारी का शव उसके घर से 10 किलोमीटर दूर मिला है।
Bhopal Crime News: भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां एक किराना व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इस वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि, कारोबारी का शव उसके घर से 10 किलोमीटर दूर मिला है। फ़िलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।
क्या है मामला?
मिली जानकारी के अनुसार, ये पूरा मामला बेरसिया थाना इलाके का है। (Bhopal Crime News) किराना व्यापारी 42 वर्षीय हनीफ पिता मोहम्मद शफीक को अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक का शव उसके घर से 10 किलोमीटर दूर शमशाबाद रोड स्थित ढाबा के पास मिला है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर सबूत इकट्ठा कर लिए हैं।
आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
Bhopal Crime News: बताया जा रहा है कि, किराना व्यापारी 42 वर्षीय हनीफ वार्ड नंबर 12 बेरसिया का रहने वाला था। (Bhopal Crime News) बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने उसे गोली मार दी। इस घटना में हनीफ की मौके पर ही मौत हो गई। फ़िलहाल पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आसपास के इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
इन्हे भी पढ़ें:-
- Mungeli Crime News: पुलिस ने सुलझाई महिला के हत्या की गुत्थी, प्रेमी ही निकला प्रेमिका का हत्यारा, जानें किस वजह से दिया वारदात को अंजाम
- Nari Shakti Vandan Sammelan Raipur : पंचायत से पार्लियामेंट तक महिलाओं का राज! नारी शक्ति वंदन अधिनियम को सीएम साय ने बताया ऐतिहासिक, बोले- PM मोदी के साहस से पूरा होगा हर महिला का सपना
- Bhopal Blood Injection Trends : “नशा नहीं, खुदकुशी है!” वायरल वीडियो देखकर युवाओं ने खोया आपा, अपने ही खून के साथ कर रहे खतरनाक एक्सपेरिमेंट, डॉक्टरों के उड़े होश

Facebook


