Bhopal Blood Injection Trends : “नशा नहीं, खुदकुशी है!” वायरल वीडियो देखकर युवाओं ने खोया आपा, अपने ही खून के साथ कर रहे खतरनाक एक्सपेरिमेंट, डॉक्टरों के उड़े होश

भोपाल में सोशल मीडिया से प्रभावित एक खतरनाक ट्रेंड सामने आया है, जहां कुछ युवक नशे के लिए खुद को खून या ब्लड कंपोनेंट के इंजेक्शन लगा रहे हैं। डॉक्टरों ने इसे बेहद जोखिम भरा और जानलेवा बताया है।

Bhopal Blood Injection Trends : “नशा नहीं, खुदकुशी है!” वायरल वीडियो देखकर युवाओं ने खोया आपा, अपने ही खून के साथ कर रहे खतरनाक एक्सपेरिमेंट, डॉक्टरों के उड़े होश

Bhopal Blood Injection Trends / IImage Source : SCREENGRAB

Modified Date: April 15, 2026 / 10:19 pm IST
Published Date: April 15, 2026 10:16 pm IST
HIGHLIGHTS
  • भोपाल में खतरनाक सोशल मीडिया ट्रेंड सामने आया
  • युवक खुद को खून के इंजेक्शन लगा रहे
  • डॉक्टरों ने बताया जानलेवा और जोखिम भरा

भोपाल : Bhopal Blood Injection Trends  सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे खतरनाक ट्रेंड अब युवाओं की जिंदगी से खिलवाड़ करने लगे हैं। भोपाल में कुछ युवक सोशल मीडिया पर देखे गए वीडियो से प्रभावित होकर नशे के लिए खुद को ही खून का इंजेक्शन लगा रहे हैं। राजधानी भोपाल में युवाओं के बीच सोशल मीडिया से प्रभावित एक खतरनाक प्रवृत्ति सामने आ रही है। कुछ युवक इंटरनेट और सोशल मीडिया पर देखे गए वीडियो से प्रभावित होकर खुद को ही खून या ब्लड कंपोनेंट का इंजेक्शन लगाने लगे हैं।

MP Crime News खून या ब्लड कंपोनेंट का इंजेक्शन लगाना बेहद जोखिम भरा

डॉक्टरों का कहना है कि युवाओं को भ्रम है कि इससे शरीर में ऊर्जा या नशे जैसा असर होता है, जबकि मेडिकल साइंस में इसका कोई आधार नहीं है। डॉक्टरों के मुताबिक इस तरह से शरीर में खून या ब्लड कंपोनेंट का इंजेक्शन लगाना बेहद जोखिम भरा है। इससे शरीर में गंभीर संक्रमण, एलर्जी, ब्लड रिएक्शन और यहां तक कि सेप्सिस जैसी जानलेवा स्थितियां पैदा हो सकती हैं। भोपाल के डॉक्टरों के अनुसार पिछले एक साल में ऐसे करीब 5 मामले सामने आए हैं, जिनमें युवाओं को अस्पताल में इलाज की जरूरत पड़ी।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ट्रेंड

 

डॉक्टरों का कहना है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे ऐसे वीडियो और ट्रेंड युवाओं को गलत दिशा में ले जा सकते हैं। बिना मेडिकल जरूरत के इस तरह के प्रयोग न सिर्फ स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हैं, बल्कि कई बार जानलेवा भी साबित हो सकते हैं। विशेषज्ञ युवाओं और अभिभावकों से अपील कर रहे हैं कि ऐसे भ्रामक ट्रेंड से दूर रहें। IBC24 का भी इस खबर को दिखाने का बस यही उद्देश्य है कि कुछ नया एक्सपेरिमेंट करने के चक्कर में अपने जीवन से खिलवाड़ न करें।

इन्हें भी पढ़ें:


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.