High Alert in MP: भारत-पाक तनाव के बीच मध्य प्रदेश में हाई अलर्ट, पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द, आज डीजीपी करेंगे समीक्षा बैठक
भारत-पाक तनाव के बीच मध्य प्रदेश में हाई अलर्ट…High Alert in MP: High alert in Madhya Pradesh amid Indo-Pak tension, leaves of policemen

High Alert in MP | Image Source | IBC24
- भारत-पाक तनाव के बीच मध्य प्रदेश में हाई अलर्ट,
- पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द,
- आज डीजीपी करेंगे समीक्षा बैठक
भोपाल: High Alert in MP: भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए मध्य प्रदेश में सतर्कता के तौर पर बड़ा सुरक्षा अलर्ट जारी किया गया है। राज्य पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। आज दोपहर 12 बजे डीजीपी सुधीर सक्सेना राज्यभर के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा करेंगे।
पुलिस बल की छुट्टियां रद्द
High Alert in MP: सभी जिलों के पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। पुलिस मुख्यालय ने स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि गांव-गांव तक गश्त बढ़ाई जाए और स्थानीय लोगों को अफवाहों और सोशल मीडिया पर फैल रही भ्रामक सूचनाओं से सतर्क किया जाए।
साइबर पुलिस को भी सतर्क रहने के निर्देश
High Alert in MP: डीजीपी ने साइबर सेल को विशेष रूप से निर्देशित किया है कि इंटरनेट और सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही झूठी या भड़काऊ जानकारियों पर तुरंत कार्रवाई की जाए। अफवाह फैलाने वालों पर सख्त निगरानी रखने के आदेश दिए गए हैं।
पुलिस चौकियों को किया गया एक्टिव
High Alert in MP: राज्य के सभी जिलों में पेट्रोलिंग को और अधिक सक्रिय किया जा रहा है। पुलिस चौकियों और संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बल तैनात किया जा रहा है ताकि किसी भी अप्रिय घटना को समय रहते रोका जा सके।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: भारत-पाक तनाव की वजह से राज्य सरकार ने एहतियात के तौर पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए हाई अलर्ट जारी किया है।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: High Alert in MP: High alert in Madhya Pradesh amid Indo-Pak tension
भोपाल
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई
01 Oct 2026 | 11:12 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm