Gold Silver Rate Today: महाशिवरात्रि पर सोना-चांदी हुआ सस्ता! जानें आज 15 फरवरी को क्‍या भाव बिक रहा गोल्‍ड-सिल्‍वर, तुरंत चेक करें नए रेट

Gold Silver Rate Today: महाशिवरात्रि पर सोना-चांदी हुआ सस्ता! जानें आज 15 फरवरी को क्‍या भाव बिक रहा गोल्‍ड-सिल्‍वर, तुरंत चेक करें नए रेट

Gold Silver Rate Today: महाशिवरात्रि पर सोना-चांदी हुआ सस्ता! जानें आज 15 फरवरी को क्‍या भाव बिक रहा गोल्‍ड-सिल्‍वर, तुरंत चेक करें नए रेट

Gold Silver Rate Today/Image Source: IBC24 File

Modified Date: February 15, 2026 / 12:51 pm IST
Published Date: February 15, 2026 11:52 am IST
HIGHLIGHTS
  • सोना-चांदी की कीमतों में बड़ा उतार-चढ़ाव
  • Silver हाई से 1.75 लाख रुपये सस्ती
  • Gold 37,000 रुपये तक नीचे

Gold Silver Rate Today:  सोना और चांदी (Gold-Silver Rate) के दामों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। बीते शुक्रवार को दोनों कीमती धातुओं में तेजी आई लेकिन इसके बावजूद हालिया उच्चतम स्तर से दोनों कीमती धातुएँ अभी भी काफी सस्ती मिल रही हैं। रायपुर में आज सोने का भाव 24 कैरेट सोने के लिए 15,775 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने के लिए 14,460 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने (जिसे 999 गोल्ड भी कहा जाता है) के लिए 11,831 प्रति ग्राम है।

चांदी की कीमतों में गिरावट (Silver Rate Today)

Gold Silver Rate Today:  मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर 5 मार्च की एक्सपायरी वाली 1 किलो चांदी शुक्रवार को 2,44,360 रुपये पर बंद हुई। यह पिछले बंद की तुलना में 7,925 रुपये ज्यादा है। हालांकि 29 जनवरी को चांदी ने इतिहास रचते हुए पहली बार 4 लाख रुपए प्रति किलोग्राम का उच्चतम स्तर पार किया था और 4,20,048 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई थी। इसके बाद सिल्वर प्राइस में लगातार गिरावट आई और यह 2,25,000 रुपये के स्तर तक आ गई। वर्तमान भाव अभी भी अपने हाई से 1,75,688 रुपये प्रति किलो सस्ता है।

सोने की कीमतें भी कम हैं (Gold Rate Today)

Gold Silver Rate Today:  गोल्ड रेट की बात करें तो एमसीएक्स पर 2 अप्रैल की एक्सपायरी वाले सोने का वायदा भाव शुक्रवार को 1,55,895 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। यह गुरुवार के मुकाबले बढ़कर बंद हुआ। सोने का हाई 29 जनवरी को 1,93,096 रुपये प्रति 10 ग्राम था। इसके बाद Gold Rate में गिरावट आई और अभी यह अपने उच्चतम स्तर से 37,201 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता है।

शहर / शहर 24 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव (₹) 22 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव (₹) 18 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव (₹)
दिल्ली 1,57,900 1,44,750 1,18,460
मुंबई 1,57,750 1,44,600 1,18,310
कोलकाता 1,57,750 1,44,600 1,18,310
चेन्नई 1,58,840 1,45,600 1,24,500
बेंगलुरु 1,57,750 1,44,600 1,18,310
हैदराबाद 1,57,750 1,44,600 1,18,310
लखनऊ 1,57,900 1,44,750 1,18,460
पटना 1,57,800 1,44,650 1,18,360
जयपुर 1,57,900 1,44,750 1,18,460
अहमदाबाद 1,57,800 1,44,650 1,18,360
रायपुर 1,57,750* 1,44,600* 1,18,310*

सोना-चांदी की कीमतों में बड़ा उतार-चढ़ाव (MCX Gold Rate)

Gold Silver Rate Today:  बता दें की मांग में नरमी के बीच शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में पांच प्रतिशत तक की गिरावट आई थी। चांदी 2.55 लाख रुपये प्रति किलोग्राम रह गई जबकि सोना 1.58 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक चांदी की कीमत 13,500 रुपये यानी 5.03 प्रतिशत टूटकर 2,55,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी कर समेत) रह गई। बृहस्पतिवार को यह 2,68,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर बंद हुई थी। वहीं, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना भी 2,400 रुपये यानी 1.5 प्रतिशत टूटकर 1,58,500 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी कर समेत) रह गया। पिछले कारोबारी सत्र में यह 1,60,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी 2.01 डॉलर यानी तीन प्रतिशत बढ़कर 77.30 डॉलर प्रति औंस हो गई, जबकि सोना लगभग एक प्रतिशत बढ़कर 4,968.40 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था।

यह भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।