CM Sai Big Statement: नक्सलवाद का इस तारीख तक अंत तय! सीएम साय ने बताई डेडलाइन, धान खरीदी को लेकर भी कह दी ये बड़ी बात

CM Sai Big Statement: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हाल ही में रायगढ़ में एक महत्वपूर्ण बयान देते हुए कहा कि राज्य में नक्सलवाद को समाप्त करने के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

CM Sai Big Statement: नक्सलवाद का इस तारीख तक अंत तय! सीएम साय ने बताई डेडलाइन, धान खरीदी को लेकर भी कह दी ये बड़ी बात

cm sai/ image source: IBC24

Modified Date: February 15, 2026 / 12:47 pm IST
Published Date: February 15, 2026 11:37 am IST
HIGHLIGHTS
  • रायगढ़- CM विष्णुदेव साय का बयान
  • छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद खात्मे की ओर: CM
  • 31 मार्च तक नक्सलवाद समाप्त करना है

रायगढ़: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से सीएम विष्णु देव साय का बहुत बड़ा बयान सामने आया है। सीएम का यह बयान काफी तूल पकड़ रहा है। क्योंकि सीएम के दोनों बयान छत्तीसगढ़ के दो बड़े मुद्दे हैं। चलिए विस्तार से पूरा मामला बताते हैं।

Chhattisgarh Naxali News: छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद खात्मे की ओर-CM

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हाल ही में रायगढ़ में एक महत्वपूर्ण बयान देते हुए कहा कि राज्य में नक्सलवाद को समाप्त करने के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि सरकार का लक्ष्य है कि 31 मार्च तक नक्सलवाद पूरी तरह समाप्त हो जाए और राज्य के विकास की राह में कोई बाधा न रहे। उन्होंने कहा कि बस्तर क्षेत्र पिछले चार दशकों से विकास से अछूता रहा है और अब इसे तेजी से विकास की ओर अग्रसर करना प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि अब राज्य सरकार इन क्षेत्रों में विशेष ध्यान दे रही है और स्थानीय लोगों की भागीदारी सुनिश्चित कर रही है।

CM Sai ON Dhan Kharidi: धान रीदी को लेकर भी दिया बयान

वहीं, सीएम साय ने छत्तीसगढ़ में हुई धान खरीदी को लेकर भी बयान दिया। मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने और कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए गंभीर प्रयास कर रही है। इस साल राज्य में 25 लाख 24 हजार किसानों का धान खरीदा गया। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि किसानों को उनकी धान की अंतर की राशि होली से पहले वितरित कर दी जाएगी। इसका उद्देश्य न केवल किसानों की वित्तीय स्थिति मजबूत करना है, बल्कि उन्हें समय पर उनकी कमाई उपलब्ध कराकर आर्थिक सुरक्षा भी प्रदान करना है।

इन्हें भी पढ़ें :-


लेखक के बारे में

पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।