PCC Chief Jitu Patwari On Datia Ticket Controversy : “षड्यंत्र के तहत पद से हटाए गए राजेंद्र भारती…” दतिया उपचुनाव से पहले जीतू पटवारी का BJP पर बड़ा हमला, चुनाव आयोग से कर दी बड़ी मांग
दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने दतिया के कलेक्टर और एसपी को हटाने की मांग करते हुए निष्पक्ष चुनाव पर सवाल उठाए और दावा किया कि इस बार दतिया सीट पर कांग्रेस की जीत होगी।
PCC Chief Jitu Patwari On Datia Ticket Controversy
- दतिया उपचुनाव से पहले कांग्रेस का भाजपा पर बड़ा हमला।
- चुनाव आयोग से निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने की मांग।
- भाजपा के अंदरूनी विवाद को लेकर भी जीतू पटवारी ने साधा निशाना।
भोपाल : PCC Chief Jitu Patwari On Datia Ticket Controversy : दतिया विधानसभा उप-चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार बनाए जाने के बाद सियासी घमासान मच गया है। पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा को टिकट न मिलने से नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं के आक्रोश और दतिया की घटना पर अब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए दावा किया कि दतिया सीट असल में कांग्रेस की है और इस बार भी कांग्रेस ही वहां से चुनाव जीतेगी।
षड्यंत्र के तहत राजेंद्र भारती को पद से किया मुक्त
भोपाल में मीडिया से चर्चा करते हुए पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने कहा कि राजेंद्र भारती वहां के विधायक थे, जिन्हें एक षड्यंत्र के तहत पद से मुक्त किया गया। दतिया में पिछले दो दिनों में हुए घटनाक्रम सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि वहां के कलेक्टर और एसपी से अगर छोटे-छोटे एक्सीडेंट नहीं संभल रहे हैं, तो वे निष्पक्ष चुनाव कैसे कराएंगे, यह एक बड़ा संदेह पैदा करता है।
देश की जनता देख रही है कि भाजपा का अनुशासन क्या है
उन्होंने आरोप लगाया कि देश की जनता देख रही है कि भाजपा का अनुशासन क्या है और वे किस तरह लोकतंत्र की हत्या करते हैं। पटवारी ने दतिया के प्रशासनिक अधिकारियों की भूमिका पर पूरी नजर होने की बात कही और चुनाव आयोग से मांग की है कि निष्पक्ष चुनाव के लिए दतिया के कलेक्टर और एसपी को तुरंत बदला जाए।
शाम तक की जाएगी कांग्रेस के प्रत्याशी के नाम की घोषणा
जीतू पटवारी ने साफ किया कि कार्यकर्ताओं का यह विवाद पूरी तरह से भाजपा का अंदरूनी मामला है और इस पर कांग्रेस पार्टी का प्रतिक्रिया देना ठीक नहीं है। उन्होंने भरोसा जताया कि कांग्रेस का हर एक कार्यकर्ता पूरी एकजुटता के साथ मैदान में उतरेगा और दतिया चुनाव में जीत हासिल करेगा। इसके साथ ही उन्होंने ऐलान किया कि दतिया उप-चुनाव के लिए कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी के नाम की घोषणा आज शाम तक कर दी जाएगी।
ये भी पढ़ें
- CG Me Barish ka Alert: छत्तीसगढ़ के 14 जिलों में अगले 72 घंटे होगी आफत की बारिश, IMD ने जारी की चेतावनी… पढ़ें वेदर रिपोर्ट
- Gwalior Married Women Rape Case : “पति को छोड़ो, मैं शादी करूँगा…” बहकावे में आकर महिला ने उठाया बड़ा कदम, फिर कार में रिश्तेदार ने कर दिया ऐसा कांड कि उड़ गए होश
- Korba Crime News: छत्तीसगढ़ में यहां दो गुटों में खूनी संघर्ष, 50 से अधिक युवक घर में घुसे फिर युवती के साथ…. पढ़ें पूरी खबर

Facebook


