Ladali Behna Yojana: जल्द ही महिलाओं के खातों में बजेगी खुशियों की घंटी, लाड़ली बहना योजना की 36वीं किस्त को लेकर बड़ा अपडेट, इस दिन होगी जारी राशि

Ladali Behna Yojana: मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। प्रदेश की करोड़ों महिलाओं को योजना की अगली किस्त का इंतजार अब जल्द खत्म होने वाला है।

Ladali Behna Yojana: जल्द ही महिलाओं के खातों में बजेगी खुशियों की घंटी, लाड़ली बहना योजना की 36वीं किस्त को लेकर बड़ा अपडेट, इस दिन होगी जारी राशि

ladli behna yojna/ image source: ibc24

Modified Date: May 10, 2026 / 05:14 pm IST
Published Date: May 10, 2026 5:14 pm IST
HIGHLIGHTS
  • 13 मई आएगी 36वीं किस्त
  • 1500 रुपये खाते में मिलेंगे
  • सीएम करेंगे राशि ट्रांसफर

Ladali Behna Yojana: भोपाल: मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। प्रदेश की करोड़ों महिलाओं को योजना की अगली किस्त का इंतजार अब जल्द खत्म होने वाला है। जानकारी के अनुसार, 13 मई को लाड़ली बहना योजना की 36वीं किस्त महिलाओं के खातों में ट्रांसफर की जाएगी।

सीएम डॉ. मोहन यादव ट्रांसफर करेंगे राशि

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इस राशि का ट्रांसफर नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव विधानसभा क्षेत्र के मुंगवानी से करेंगे। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री एक क्लिक के जरिए प्रदेशभर की लाभार्थी महिलाओं के खातों में राशि भेजेंगे। सरकार के अनुसार, इस बार भी प्रदेश की 1 करोड़ 25 लाख से अधिक महिलाओं को योजना का लाभ मिलेगा।

महिलाएं के खाते में आयेगी 1500-1500 रु राशि

इस किस्त के तहत पात्र महिलाओं को 1500-1500 रुपये की राशि सीधे बैंक खातों में भेजी जाएगी। अब तक लाड़ली बहना योजना के तहत 54 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि महिलाओं के खातों में ट्रांसफर की जा चुकी है। यह योजना राज्य सरकार की सबसे बड़ी जनकल्याणकारी योजनाओं में से एक मानी जा रही है। हर महीने मिलने वाली इस सहायता राशि से महिलाओं को घरेलू खर्च, बच्चों की जरूरतों और अन्य जरूरी कामों में मदद मिल रही है।

ये भी पढ़ें


लेखक के बारे में

पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।