Ladli Behna Yojana 39 Kist Kab Aayegi: आज भर जाएगी लाड़ली बहनों की झोली, मुख्यमंत्री आज खाते में ट्रांसफर करेंगे इतने हजार रुपए, 1.25 करोड़ महिलाओं को होगा फायदा

Ladli Behna Yojana 39 Kist Kab Aayegi: आज भर जाएगी लाड़ली बहनों की झोली, मुख्यमंत्री आज खाते में ट्रांसफर करेंगे इतने हजार रुपए, 1.25 करोड़ महिलाओं को होगा फायदा

Ladli Behna Yojana 39 Kist Kab Aayegi: आज भर जाएगी लाड़ली बहनों की झोली, मुख्यमंत्री आज खाते में ट्रांसफर करेंगे इतने हजार रुपए, 1.25 करोड़ महिलाओं को होगा फायदा

Ladli Behna Yojana 39 Kist Kab Aayegi | Photo Credit: AI

Modified Date: August 19, 2026 / 08:30 am IST
Published Date: August 19, 2026 8:29 am IST
HIGHLIGHTS
  • आज लाड़ली बहनों खाते में आएंगे पैसे
  • सीएम मोहन यादव खाते में ट्रांसफर करेंगे पैसे
  • मिलेंगे 1750 रुपये

भोपाल: Ladli Behna Yojana 39 Kist Kab Aayegi मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज बुधवार 19 अगस्त को मैहर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में प्रदेश की 1 करोड़ 25 लाख 13 हजार से अधिक पात्र बहनों के बैंक खातों में सिंगल क्लिक से कुल 2,148 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का अंतरण करेंगे। (Ladli Behna Yojana ka Paisa Kab Ayega) मुख्यमंत्री डॉ. यादव मैहर जिले में 256 करोड़ रूपये के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन भी करेंगे।

नियमित सहायता के साथ रक्षाबंधन का विशेष शगुन

Ladli Behna Yojana 39 Kist Kab Aayegi मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 39वीं किस्त के रूप में 1,500 प्रति हितग्राही कुल 1,835.46 करोड़ रूपये से अधिक और रक्षाबंधन के विशेष अवसर पर 250 प्रति हितग्राही कुल 312.83 करोड़ रूपये से अधिक की अतिरिक्त सहायता दी जा रही है। इस प्रकार प्रत्येक लाड़ली बहना के खाते में कुल 1,750 रूपये की संयुक्त राशि सीधे डीबीटी के माध्यम से पहुंचेगी।

योजना के तहत अब तक का कुल वित्तीय विवरण

जून 2023 में योजना की शुरुआत से लेकर अगस्त 2026 तक की कुल 39 किश्तों के माध्यम से लाभार्थी महिलाओं के खातों में 63 हजार 248 करोड़ रूपये की सहायता राशि अंतरित की जा चुकी है। चालू वित्तीय वर्ष 2026-2027 के लिए राज्य सरकार ने इस योजना के लिये 23,882.81 करोड़ रूपये का विस्तृत बजट प्रावधान रखा है।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।