Lady Officer Laxmi Gamad Controversy: मैडम को तमाचा जड़ने वाले असिस्टेंट चाहिए…महिला अफसर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा- वैकेंसी है…जरूरत पड़ने पर दो चमाट मारने की

Ads

Lady Officer Laxmi Gamad Controversy: मैडम को तमाचा जड़ने वाले असिस्टेंट चाहिए...महिला अफसर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा- वैकेंसी है...जरूरत पड़ने पर दो चमाट मारने की

  •  
  • Publish Date - May 3, 2026 / 02:04 PM IST,
    Updated On - May 3, 2026 / 02:04 PM IST

Lady Officer Laxmi Gamad Controversy: मैडम को तमाचा जड़ने वाले असिस्टेंट चाहिए...महिला अफसर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा- वैकेंसी है...जरूरत पड़ने पर दो चमाट मारने की / Image: Laxmi Gamad Social Media

HIGHLIGHTS
  • महिला अफसर के ‘चमाट’ वाले पोस्ट ने मचाया बवाल
  • ट्रोलिंग के बाद पोस्ट हटाकर दी सफाई
  • अफसर ने कहा-छेड़छाड़ के खिलाफ था संदेश

भोपाल: Lady Officer Laxmi Gamad सरकार की ओर से मुहैया कराई जाने वाले सुविधाओं के इतर कई बार प्रशासनिक अफसर ऐसी डिमांड कर देते हैं कि पूरी करना मुश्किल हो जाता है। इतना ही नहीं उनकी डिमांड सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। ऐसी ही एक डिमांड मध्यप्रदेश की महिला अफसर ने की है, जिसे सुनकर प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। सोशल मीडिया पर अपनी डिमांड पोस्ट किए जाने के बाद महिला अफसर को इतना ट्रोल किया गया कि उन्हें अपनी पोस्ट डिलीट करनी पड़ी और फिर सफाई देते हुए पोस्ट किया है। तो चलिए जानते हैं महिला अफसर ने ऐसा क्या डिमांड कर दी?

चमाट मारने वाले की डिमांड

Lady Officer Laxmi Gamad मिली जानकारी के अनुसार भोपाल में पदस्थ मध्य प्रदेश राज्य प्रशासनिक सेवा की लेडी अधिकारी लक्ष्मी गामड़ ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा था कि “आवश्यकता है एक असिस्टेंट की, जो मेरी तरफ से जब भी जरूरत लगे सामने वाले को जाकर दो चमाट रसीद कर सकें…वेकेंसी ओपन…योग्यता मिलकर बताई जाएंगी”। लक्ष्मी गामड़ का ये पोस्ट वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर बवाल मच गया और आखिरकार उन्हें सफाई देनी पड़ी। एक यूजर ने लिखा कि आप प्रशासनिक अधिकारी हैं, आपको ऐसे पोस्ट मीडिया में डालने से बचना चाहिए, हालांकि, वहीं कई यूजर्स बोले बताइए मैडम जी कब से ज्वाइन करना है नौकरी?

महिला अफसर के पोस्ट पर मचा बवाल

वहीं, जमकर ट्रोल होने के बाद लक्ष्मी गामड़ ने अपना ये पोस्ट हटा दिया और फिर सफाई पेश कीं हैं। लक्ष्मी गामड़ ने अपने नए पोस्ट में लिखा है कि ” मेरी एक चमाट वाली पोस्ट ने तहलका मचा दिया। कुछ लोग मुझे जज करने लग गए कि मुझे अपनी मर्यादा में रहना चाहिए। महिला ऑफिसर हूं इसलिए हदें होनी चाहिए, क्यों भाई अपने सम्मान और छेड़छाड़ के लिए नहीं बोलना चाहिए।”

बवाल के बाद सोशल मीडिया पर दी सफाई

उन्होंने आगे लिखा कि ”मेरा मकसद ये संदेश ऐसे घटिया लोगों तक पहुंचाना था, वैसे मैं सफाई देने में विश्वास नहीं करती पर चुप रहने से लोग आपको कायर समझ लेते हैं और उनको और बढ़ावा मिल जाता है। आपको बता दें कि लक्ष्मी ने सफाई में एक व्यक्ति के मैसेज का स्क्रीन शॉट भी लगाया है। साथ ही उन्होंने लिखा कि आप बताओ अब ऐसे लोगों के लिए मैं तो गुस्सा कंट्रोल कर दो चमाट ही बोली…. आप क्या करते …????

कौन है लक्ष्मी गामड़

लक्ष्मी गामड़ राज्य सेवा प्रशासनिक सेवा अधिकारी हैं। नीमच में अपर कलेक्टर रह चुकी हैं। फिलहाल उनकी तैनात भोपाल स्थित एमपी गवर्नमेंट प्रेस में अपर नियंत्रक पद पर है।

ये भी पढ़ें

लक्ष्मी गामड़ का वायरल पोस्ट क्या था?

उन्होंने सोशल मीडिया पर “चमाट मारने वाले असिस्टेंट” की मांग वाला पोस्ट किया था, जो वायरल हो गया।

विवाद क्यों हुआ?

पोस्ट को लेकर लोगों ने इसे एक प्रशासनिक अधिकारी के लिए अनुचित बताया, जिससे विवाद खड़ा हो गया।

क्या लक्ष्मी गामड़ ने पोस्ट हटाया?

हाँ, ट्रोलिंग के बाद उन्होंने पोस्ट हटा दिया और सफाई भी दी।

उन्होंने सफाई में क्या कहा?

उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य छेड़छाड़ करने वालों को संदेश देना था, न कि किसी को उकसाना।

लक्ष्मी गामड़ कौन हैं?

वे मध्य प्रदेश राज्य प्रशासनिक सेवा की अधिकारी हैं और भोपाल में पदस्थ हैं।