Madhya Pradesh Conclave 2026: कैसे साकार होगा विकसित मध्यप्रदेश का सपना, कॉन्क्लेव में इंजी संजीव ने बताया मंत्र, CM मोहन ने कही ये बात

Madhya Pradesh Conclave 2026: विकसित मध्यप्रदेश के निर्माण के लिए सरकार, उद्योग जगत, शिक्षा संस्थानों और समाज को मिलकर कार्य करना होगा।

Madhya Pradesh Conclave 2026: कैसे साकार होगा विकसित मध्यप्रदेश का सपना, कॉन्क्लेव में इंजी संजीव ने बताया मंत्र, CM मोहन ने कही ये बात

Madhya Pradesh Conclave 2026/Photo Credit: IBC24 File

Modified Date: June 25, 2026 / 12:57 pm IST
Published Date: June 25, 2026 12:56 pm IST
HIGHLIGHTS
  • इंजी संजीव अग्रवाल ने विकसित मध्यप्रदेश के लिए सरकार, उद्योग और शिक्षा संस्थानों के संयुक्त प्रयासों पर जोर दिया
  • मुख्यमंत्री Mohan Yadav ने निवेश, रोजगार और कौशल विकास को सरकार की प्राथमिकता बताया
  • कॉन्क्लेव में उद्योग, शिक्षा, प्रशासन और विदेशी प्रतिनिधियों ने विकास के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की

भोपाल। Madhya Pradesh Conclave 2026: विकसित मध्यप्रदेश के निर्माण के लिए सरकार, उद्योग जगत, शिक्षा संस्थानों और समाज को मिलकर कार्य करना होगा। यह विचार सेज समूह के संस्थापक अध्यक्ष एवं पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री मध्यप्रदेश अध्याय के अध्यक्ष इंजी संजीव अग्रवाल ने विकसित मध्यप्रदेश कॉन्क्लेव 2026 में व्यक्त किए जिसका आयोजन भोपाल में हुआ।

उन्होंने कहा कि किसी भी प्रदेश का वास्तविक विकास केवल आर्थिक आंकड़ों से नहीं, बल्कि शिक्षा, उद्योग, नवाचार और जनभागीदारी के समन्वय से होता है। मध्यप्रदेश के पास प्रतिभाशाली युवा, संसाधन और विकास की अपार संभावनाएं हैं, जो प्रदेश को देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने की क्षमता रखते हैं। इंजी अग्रवाल ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, कौशल विकास और नवाचार की संस्कृति ही विकसित मध्यप्रदेश की मजबूत नींव है। सरकार, उद्योग और शिक्षा संस्थानों के संयुक्त प्रयासों से युवाओं के लिए रोजगार एवं उद्यमिता के नए अवसर तैयार होंगे।

मुख्यमंत्री ने क्या कहा?

Madhya Pradesh Conclave 2026 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी प्रदेश के विकास के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि मध्यप्रदेश को आत्मनिर्भर और विकसित राज्य बनाने के लिए उद्योग निवेश, रोजगार सृजन, कौशल विकास और आधारभूत सुविधाओं के विस्तार पर निरंतर कार्य किया जा रहा है। सरकार उद्योगों और युवाओं को नए अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रभावी कदम उठा रही है।

Madhya Pradesh Conclave 2026 उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि स्टार्टअप, औद्योगिक विकास, अधोसंरचना और रोजगार के क्षेत्र में निरंतर प्रयासों से मध्यप्रदेश विकास की नई मिसाल कायम करेगा। कार्यक्रम में प्रदेश के एमएसएमई मंत्री चेतन्य कुमार काश्यप, पीडबल्यूडी मंत्री राकेश सिंह, मुख्य सचिव अनुराग जैन सहित उद्योग, फॉरेन डेलीगेट्स, कॉर्पोरेट व शिक्षा एवं प्रशासन क्षेत्र की प्रमुख हस्तियां उपस्थित रहीं।

ये भी पढ़ें

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.